नई दिल्ली: एथलीट पीटी ऊषा सोमवार को इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) की 16वीं अध्यक्ष बन गईं हैं। वह IOA की पहली महिला अध्यक्ष हैं। ऊषा कार्यकारी अध्यक्ष आदिल सुमरीवाला की जगह लेंगी। जानकारी के मुताबिक IOA के प्रेसिडेंट के लिए नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 27 नवंबर थी। लेकिन पीटी ऊषा के अलावा किसी ने भी नामांकन नहीं किया। जिसके बाद उन्हें अध्यक्ष चुन लिया गया। पीटी ऊषा को गोल्डन गर्ल के नाम से जाना जाता है।
और पढ़िए – पाकिस्तान पहुंचते ही इंग्लैंड के लिए आई बुरी खबर, बेन स्टोक्स की बढ़ेगी परेशानी
बता दें पीटी ऊषा ने साल 1984 में 400 मीटर हर्डल में चौथा स्थान हासिल किया था। उनके और तीसरे नंबर पर रहीं एथलीट के बीच महज 1/100 सेकेंड का अंतर था। यह मैच काफी विवादित रहा था। इसके अलावा 1984 के ओलिंपिक में मेडल न जीतने की निराशा के बाद गोल्डन गर्ल ने 1985 के जकार्ता एशियन गेम्स में 5 गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता। 1986 के सियोल एशियन गेम्स में 4 गोल्ड और एक सिल्वर जीता। साल 1983 से 1989 के दौरान एशियन ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में उन्होंने कुल 13 गोल्ड जीते। करियर खत्म करने तक एशियन गेम्स में 4 और एशियाई चैंपियनशिप में 14 गोल्ड जीत चुकी थीं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines