Asian Games 2023 IND vs AFG: बारिश से धुला मैच, भारत को फिर भी कैसे मिला गोल्ड?

Asian Games 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बाद पुरुष क्रिकेट टीम ने भी एशियाड में गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत का यह 28वां गोल्ड है।

Asian Games 2023 IND vs AFG Team India Gold Medal

Asian Games 2023 IND vs AFG Team India Gold Medal

Asian Games 2023 IND vs AFG: चीन के हांगझोउ में हुए एशियाई खेलों में महिला प्रतियोगिता के बाद पुरुष इवेंट में भी भारतीय क्रिकेट टीम ने गोल्ड जीत लिया है। हालांकि, यह फाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया। अंत में इस मुकाबले को रद्द कर दिया गया और फिर भी गोल्ड मेडल भारत को मिल गया। जरूर फैंस के जहन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर कैसे भारत को मैच रद्द होने के बाद भी गोल्ड मेडल मिल गया।

विज्ञापन

पहले अगर इस मैच की बात करें तो इस मैच में भारतीय कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इस मैच में बारिश के कारण पहली गेंद भी देरी से डाली गई थी। उसके बाद मुकाबला शुरू हुआ और भारतीय गेंदबाजों ने कमाल दिखाया। अफगानिस्तान की टीम की पारी के 18.2 ओवर हुए और टीम ने 5 विकेट खोकर 112 रन बनाए। इसके बाद फिर बारिश आई और मुकाबला शुरू नहीं हो पाया। मैच को रद्द किया गया और भारत को गोल्ड, अफगानिस्तान को सिल्वर मेडल मिला।

विज्ञापन

भारत को कैसे मिला गोल्ड?

विज्ञापन

अब अगर इसके कारण पर नजर डालें तो भारतीय टीम की रैंकिंग इंटरनेशनल लेवल पर टी20 में अफगानिस्तान से अच्छी है। इसी कारण भारतीय टीम को इस मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ विजेता घोषित किया गया। इससे पहले हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में महिला टीम ने भी फाइनल में बांग्लादेश को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

विज्ञापन

अगर इस टूर्नामेंट की बात करें तो भारतीय टीम को रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टरफाइनल में एंट्री मिली थी। पहले मैच में भारत ने नेपाल और फिर दूसरे मैच में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में भारत के लिए तिलक वर्मा ने 55 रनों की नाबाद पारी खेली थी। क्वार्टरफाइनल में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा था। इसी के साथ अब एशियाई खेलों में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है।

यह भी पढ़ें:-

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ