---विज्ञापन---

ODI World Cup 2023: इन भारतीय खिलाड़ियों के लिए आखिरी हो सकता है विश्व कप 2023, नहीं छोड़ना चाहेंगे कोई कमी

ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 भारत के तीन बड़े खिलाड़ियों के लिए आखिरी हो सकता है। इसलिए वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।

ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 का आगाज हो चुका है और शानदार इसकी शुरुआत हुई है। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से मात दे दी। अब धीरे-धीरे विश्व कप के मुकाबले आगे बढ़ते जाएंगे, साथ ही रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाएगा। भारतीय टीम का अभियान 8 अक्टूबर को शुरू होगा। हम सभी फैंन यही दुआ कर रहे हैं की टीम इंडिया आसानी से ऑस्ट्रेलिया को हरा देगी, और 1983, 2011 के बाद फिर से वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा करेगी। चलिए आपको उन तीन बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिनके लिए ये वर्ल्ड कप 2023 आखिरी हो सकता है। इसलिए वो कोई भी कसर अपनी तरफ से नहीं छोड़ना चाहेंगे।

रोहित शर्मा

पहला नाम है कप्तान रोहित शर्मा का। रोहित शर्मा की उम्र 36 की हो गई है, और इसकी पूरी संभावना है कि रोहित अगला वनडे वर्ल्ड कप ना खेलें। इसके लिए हार्दिक पांड्या को अभी से भविष्य कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है। रोहित ने अपने करियर में शानदार बल्लेबाजी की है। वनडे करियर में 251 मैच खेले हैं जिसमें 10,112 रन बनाए हैं।

---विज्ञापन---

विराट कोहली

अगला नाम किंग कोहली, रन मशीन, आप कुछ भी कह लीजिए, ये खिलाड़ी शानदार है. जी हां। हम बात कर रहे हैं विराट कोहली की। कमाल का करियर विराट कर रहा है। चाहे वनडे लीजिए, टेस्ट लीजिए या T20। सभी में विराट कोहली ने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है। अब ऐसी संभावना जताई जा रही है कि विराट कोहली का ये विश्व कप आखिरी हो सकता है। इसलिए कोहली की तरफ से कोई भी कमी इस बार नहीं दिखाई देगी। करियर की बात करें तो विराट कोहली ने 281 वनडे मैचो में 13,083 रन बनाए हैं।

सूर्य कुमार यादव

अगले नाम है टीम इंडिया के मिस्टर 360 कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव का। मैदान का ऐसा कोई छोर नहीं जहां सूर्यकुमार यादव शॉट ना लगा पाए हों। कोई ऐसा गेंदबाज नहीं जिसके खिलाफ सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट बेहतर ना हो। करियर तो ज्यादा लंबा नहीं रहा लेकिन अपने छोटे से कैरियर में सूर्यकुमार यादव ने कमाल की पारियां खेली हैं। खास तौर पर T20 में। फिटनेस को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि सूर्यकुमार यादव अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। करियर की बात करें तो सूर्यकुमार यादव ने 30 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 667 रन बनाए हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 07, 2023 03:02 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola