हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Asia Cup Qualifiers: कल होगा छठी टीम का फैसला, जानिए अब तक कौनसी टीम आगे

विज्ञापन

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 के लिए पांच टीमें पहले ही तय हो चुकी हैं। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं, अब छठी टीम का फैसला होना है। टी 20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशिया कप में छह टीमें हिस्सा लेंगी। छठी टीम का फैसला क्वालिफायर से होगा। इसके तहत अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं, जबकि तीन मैच और खेले जाएंगे। मंगलवार को कुवैत और हांगकांग के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।

अभी पढ़ें – Lausanne Diamond League 2022: नीरज चोपड़ा ने फैंस को दी अच्छी खबर, बोले- लुसाने में मिलते हैं

अब तक कौनसी टीम आगे
एशिया कप 2022 क्वालिफायर के लिए अब तक हुए तीन मैचों में यूएई की टीम सबसे ऊपर है। यूएई दो मैच खेल चुकी है, जिसमें से एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। यूएई के पास 2 पॉइंट और नेट रन रेट +1.405 है। वहीं हांगकांग दूसरे स्थान पर है, जिसमें एक मैच खेला है और उसमें जीत दर्ज की है।

अभी पढ़ें – One Day World Cup 2023: वेस्टइंडीज की वनडे वर्ल्ड कप उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, जानिए क्या है वजह

हांगकांग के पास 2 पॉइंट और +0.400 नेट रन रेट है। कुवैत तीसरे स्थान पर है। कुवैत ने अब तक एक मैच खेला है और उसमें जीत दर्ज की है। उसके पास 2 पॉइंट हैं और +0.274 नेट रन रेट है। वहीं सिंगापुर सबसे नीचे है। उसे 2 मैचों में से 2 में हार का सामना करना पड़ा है। अब बुधवार को सिंगापुर-कुवैत के बीच और हांगकांग-यूएई के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद यह फैसला हो जाएगा कि यूएई, कुवैत या हांगकांग में से कौनसी टीम एशिया कप में पहुंचेगी।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

bellevuehealthcare.com

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें