Team Hong Kong: एशिया कप में Hong Kong की टीम एशिया कप में आज अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। हांगकांग के सामने टीम इंडिया है, ये मुकाबला दुबई में आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। हांगकांग ने अपने तीनों मैच जीतकर एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया है। यही वजह है कि हांगकांग की टीम इस बार मजबूत मानी जा रही है। खास बात ये है कि इस टीम में कई देशों को खिलाड़ी खेल रहे हैं।
कुल 4 देशों के खिलाड़ी हांगकांग टीम से खेल रहे
एशिया कप के लिए टॉप 6 में जगह बनाने वाली हांगकांग की टीम में कुल 4 देशों के खिलाड़ी खेल रहे हैं। इनमें भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और खुद हॉन्गकॉन्ग शामिल हैं। टीम की कमान संभाल रहे निजाकत खान पाकिस्तान में जन्मे हैं, जबकि उपकप्तान किंचित शाह भारत से आते हैं। इसी तरह टीम के विकेट कीपर स्कॉट मैकेनी का जन्म इंग्लैंड में हुआ है। पूरी टीम में आधा दर्जन से अधिक खिलाड़ी बाहरी हैं।
अभी पढ़ें – न्यूजीलैंड के इस धाकड़ ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, बताई वजह
हांगकांग के कप्तान और उपकप्तान के बारे में जानिए
कप्तान निजाकत खान पाकिस्तान में जन्मे हैं
हांगकांग टीम के कप्तान निजाकत खान पाकिस्तान में जन्मे हैं। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग स्पिनर भी हैं। वे 51 टी20 में 978 रन बना चुके हैं। उन्हें टीम का मजबूत स्तंभ माना जाता है। वहीं टीम में ऑलराउंडर किंचित शाह और आयुष शुक्ला भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं।
उपकप्तान किंचित शाह भारत से आते हैं
26 साल के किंचित हांगकांग टीम में उपकप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। अब तक उन्होंने 43 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें वह 633 रन बना चुके हैं। इस दौरान वह 11 विकेट भी ले चुके हैं। उन्हें मिडिल ऑर्डर का मजबूत खिलाड़ी माना जाता है।
हांगकांग टीम में शामिल प्लेयर कौन कहां का है….
निजाकत खान, पाकिस्तान
यासिम मुर्तजा, पाकिस्तान
जिशान अली, पाकिस्तान
किंचित शाह, भारत
आयुष शुक्ला, भारत
बाबर हयात, पाकिस्तान
स्कॉट मैकेनी, इंग्लैंड
अभी पढ़ें – कोई करता है फूड डिलवरी तो कोई घर से दूर रहकर बना पिता, दिलचस्प रहा है हॉन्गकॉन्ग का ये सफर
हॉन्गकॉन्ग (Hong Kong Full Squad)
यासिम मुर्तजा, निजाकत खान (कप्तान), बाबर हयात, किंचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैक्केनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजनफर, आयुष शुक्ला, वाजिद शाह, आफताब हुसैन, धनंजय राव, मोहम्मद वाहिद, अहान त्रिवेदी, अतीक इकबाल।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines