न्यूजीलैंड के इस धाकड़ ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, बताई वजह
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। अब डी ग्रैंडहोम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलेंगे। कॉलिन डी ग्रैंडहोम का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 10 साल का रहा है। जिम्बाब्वे में पैदा हुए ग्रैंडहोम ने 2012 में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था। वह अब परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं।
बताई संन्यास की वजह
डिग्रैंडहोम ने अपने संन्यास के पीछे की वजह भी बताई। कोलिन डी ग्रैंडहोम ने कहा कि चोट और नेशनल टीम में तीनों फॉर्मेट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण वे संन्यास ले रहे हैं। कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने अपनी न्यूजीलैंड टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन बनाया है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का पहला सीजन 2019 से 2021 के बीच खेला गया था। फाइनल में न्यूजीलैंड के भारत को 8 विकेट से हराया था। इस मैच में ग्रैंडहोम ने एक पारी में नाबाद 42 रन बनाए थे। साथ ही दोनों पारियों में एक विकेट लिया था।
डिग्रैंडहोम का करियर
न्यूजीलैंड के इस ऑलराउंडर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2012 में ऑकलैंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक T20 इंटरनेशनल मैच से की थी। इसी साल उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। टेस्ट क्रिकेट में ग्रैंडहोम ने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया।
कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने अपने करियर में 29 टेस्ट, 45 वनडे और 41 टी20 मैच खेले। उन्होंने 29 टेस्ट मैचों में 49 विकेट के अलावा दो शतक और आठ अर्धशतक जमाए हैं। 45 वनडे इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 30 विकेट चटकाए हैं और 742 रन बनाए हैं। टी20 में डिग्रैंडहोम के नाम 505 रन और 12 विकेट दर्ज हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: