Asia Cup Final: मोबाइल पर ऐसे लाइव देख सकते हैं PAK vs SL का मैच, जानें
Edited By Bhoopendra Rai

Asia Cup Final PAK vs SL watch live match
Edited By Bhoopendra Rai

Asia Cup Final PAK vs SL watch live match
Asia Cup Final: एशिया कप का फाइनल मुकाबला आज खेला जाना है। इस महामुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। आज एशिया को नया चैंपियन मिल जाएगा। ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका को 8, जबकि पाकिस्तान को 10 साल से‘बादशाह’ बनने का इंतजार है।
अभी पढ़ें – इस भारतीय दिग्गज ने T20 World Cup के लिए चुनी टीम, शमी को दी जगह
एशिया कप का प्रसारण स्टार नेटवर्क पर किया जा रहा है। आप अगर टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर इसे लाइव देख सकते हैं। अगर मोबाइल पर एशिया कप का फाइनल मैच लाइव देखना है तो यह डिजनी हॉट स्टार पर होगी।
आपको बता दें कि दोनों टीमें तीन बार एशिया कप फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। इस दौरान श्रीलंका ने दो बार जीत हासिल की है। 1986 और 2014 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया था। वहीं पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ष 2000 में खिताब जीता।
अभी पढ़ें – स्टीव स्मिथ को पहले से पता था अगली गेंद नो बॉल है…नीशम पर लगाया छक्का फिर अंपायर को किया इशारा
अगर बात टी-20 इंटरनेशनल की करें तो श्रीलंका का पलड़ा भारी आता है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से पाकिस्तान ने 13 और श्रीलंका ने 9 जीते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: