इस बार टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में होना है। साल के अंत यानी अक्टूबर नवंबर में यह मेगा टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। अभी तक बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है। हालांकि कई दिग्गज वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा कर चुके हैं। पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए अपनी भारतीय टीम (Indian Cricket Team) का चयन किया है।

आरपी सिंह ने इस टीम में कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाजों को जगह दी है। वहीं दीपक हूडा, संजू सैमसन और रविचंद्रन अश्विन को रिजर्व खिलाड़ियों में रखा है। आरपी सिंह का मानना है कि वर्ल्ड कप के लिए उनकी टीम में मोहम्मद शमी जरूर होंगे।

मोहम्मद शमी को लेकर आरपी सिंह का बयान

आपको बता दें कि मोहम्मद शमी को पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही रडार से गायब कर दिया गया है। हाल ही में जब टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेली तो शमी का चयन नहीं हुआ। इतना ही नहीं उन्हें इंग्लैंड सीरीज के लिए भी टीम में जगह मिली थी।

आरपी सिंह ने जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल पर जताया बड़ा भरोसा

एशिया कप में भी जब भारतीय टीम की घोषणा हुई तो शमी को टीम में जगह नहीं मिली, जबकि जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल जैसे गेंदबाज टीम का हिस्सा नहीं थे। आरपी सिंह ने इन दोनों ही गेंदबाजों पर भरोसा जताया है और कहा है कि उनकी टीम में ये दो गेंदबाज जरूर होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए आरपी सिंह की भारतीय टीम…

रोहित शर्मा
विराट कोहली
सूर्यकुमार यादव
केएल राहुल
ऋषभ पंत
हार्दिक पांड्या
दिनेश कार्तिक
अक्षर पटेल
मोहम्मद शमी
भुवनेश्वर कुमार
जसप्रीत बुमराह
अर्शदीप सिंह
युजवेंद्र चहल
कुलदीप यादव
दीपक चाहर

आरपी सिंह ने शमी, केएल राहुल और कुलदीप यादव पर दिया बड़ा बयान

आरपी सिंह ने एक टीवी चेलन को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं मोहम्मद शमी का चयन करुंगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में पेस और बाउंस की वजह से वो बैक ऑफ लेंथ गेंदबाजी कर पाएंगे, जो उनकी ताकत है। इस टीम में मैने कुलदीप का भी चयन किया है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की बाउंसी पिचों पर वो भी मददगार साबित हो सकते हैं। आरपी सिंह का मानना है कि केएल राहुल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भले ना हों लेकिन टीम में रहेंगे।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ