Asia Cup 2022: एशिया कप की तैयारी पूरी हो चुकी है। 27 अगस्त से क्रिकेट के इस बड़े इवेंट का आयोजन होना जा रहा है। हाल ही में बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीट टीम का ऐलान किया था।
1984 में शुरू हुए एशिया कप में अब तक कई रिकॉर्ड बने और टूटे हैं। इस खबर में हम आपके लिए एशिया कप के इतिहास के टॉप पांच गेंदबाजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।
और पढ़िए – CSA T20 League: साउथ अफ्रीका में चेन्नई की टीम के लिए खेलेंगे यह 2 तूफानी बल्लेबाल, जानें नाम
मुथैया मुरलीधरन हैं टॉप पर
एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन टॉप पर हैं। उन्होंने कुल 30 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर श्रीलंका के ही लसिथ मलिंगा बने हुए हैं। मलिंगा ने इस टूर्नामेंट में कुल 29 विकेट झटके।
अजंता मेंडिस और सईज अजमल भी लिस्ट में
तीसरे नंबर पर भी श्रीलंकाई गेंदबाज अंजता मेंडिस का कब्जा है, उन्होंने कुल 26 विकेट लिए हैं। चौथे नंबर पर पाकिस्तान के स्पिनर सईद अजमल हैं, जबकि पांचवे स्थान पर बांग्लादेश के हरफनमौला प्लेयर शाकिब अल हसन काबिज हैं।
एशिया कप के इतिहास के टॉप पांच गेंदबाज
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)- 30 विकेट
लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)- 29 विकेट
अजंता मेंडिस (श्रीलंका)- 26 विकेट
सईद अजमल (पाकिस्तान)- 25 विकेट
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) 24 विकेट
चामिंडा वास (श्रीलंका)- 23 विकेट
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
स्पिन के ‘जादूगर’ हैं मुथैया
मुथैया मुरलीधरन अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्हें कई दिग्गजों ने स्पिन का जादूगर माना है। उन्होंने अपने दौर में सचिन समेत तमाम दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान किया। टेस्ट और वनडे दोनों ही फॉर्मेट में उन्होंने किसी भी दूसरे गेंदबाज से ज्यादा विकेट लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट में मुरलीधरन ने 800 जबकि वनडे क्रिकेट में 534 विकेट लिए हैं। कुल मिलाकर उनके नाम 1347 विकेट दर्ज हैं।
यूएई में होना है एशिया कप 2022
इस बार एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से यूएई (UAE) में होगा। पहले श्रीलंका (Sri Lanka) में इसका आयोजन होना था, लेकिन वहां आपातकाल के हालातों के बीच ऐसा होना संभव नहीं है। इसलिए एशिया कप को यूएई शिफ्ट किया गया है।
28 अगस्त को पाकिस्तान से मुकाबला
एशिया कप में भारतीय टीम 28 अगस्त को पाकिस्तान का सामना करेगी। इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं।
और पढ़िए – भारतीय क्रिकेट टीम में लगातार क्यों हो रहे बदलाव? कप्तान रोहित शर्मा ने बताई ‘अंदर की बात’
इस बार टी-20 फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट
एशिया कप के मुकाबले इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। पहले यह वनडे फॉर्मेट में खेला जाता था। पहली बार 2016 में टी20 फॉर्मेट में इसका आयोजन कराया गया था। तब टीम इंडिया ने फाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से शिकस्त दी थी।
एशिया कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम इस प्रकार है…
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines