Asia Cup 2022: 'हम इंसान हैं, गलतियां होती हैं'...फाइनल हारने के बाद बोला ये पाकिस्तानी खिलाड़ी

Asia Cup 2022 Mohammed Rizwan

Asia Cup 2022 Mohammed Rizwan

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 का फाइनल श्रीलंका ने जीता है। रविवार को खेले गए इस महामुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 29 रनों शिकस्त दी। मैच के बाद पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने स्वीकार किया कि फाइनल मैच के दौरान उनकी टीम ने गलतियां कीं, जिससे वे खिताब जीतने में नाकाम रहे।

विज्ञापन

श्रीलंका ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और बोर्ड पर 170 रन लगाए। 171 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 147 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

मोहम्मद रिजवान ने दिया ये बयान

एशिया कप के फाइनल में हारने के बाद मोहम्मद रिजवान ने कहा, ‘हमने गलतियां कीं, लेकिन हम भी इंसान हैं। हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेला। आज हमने पहली पारी में लय खो दी। टी20 क्रिकेट में ब्रेक के दौरान जिस भी टीम की गति बेहतर होती है, उसे फायदा होता है।

श्रीलंका चैंपियन बनने का काबिल था

रिजवान ने आगे कहा कि टॉस के बारे में सोचने वाली कोई भी टीम चैंपियन बनने के लायक नहीं है और खिताब जीतने के लिए श्रीलंका को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर कोई टीम टॉस के बारे में सोचती है, तो वह चैंपियन टीम नहीं है। वही आज श्रीलंका ने किया, उन्होंने टॉस के बारे में नहीं सोचा। इसके बाद उन्होंने हमारी गलतियों के लिए हमें सजा दी, वे चैंपियन बनने के काबिल थे’।

विज्ञापन

भानुका राजपक्षे का कैच छोड़ना पड़ा महंगा

आपको बता दें कि एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने दो कैच छोड़े। पाकिस्तान को 46 रन पर भानुका राजपक्षे का कैच छोड़ना महंगा पड़ा, जिन्होंने बाद में नाबाद 71 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

रिजवान की हुई आलोचना

फाइनल में मोहम्मद रिजवान ने 49 में 55 रन बनाए, जबकि इफ्तिखार अहमद ने 31 में 32 रन बनाए। रिजवान जीत के लिए जरूरी रन-रेट को मेंनटेन भी नहीं कर पाए थे। उन्होंने 55 रन बनाने के लिए 49 गेंद ले लीं और बाद में आउट हो गए। लिहाजा इस धीमी पारी के लिए उनकी जमकर आलोचना भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ