Asia Cup 2022: हार मिली लेकिन ये मैच जीत गया हॉन्ग कॉन्ग का बैटर, स्टेडियम में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, देखें वीडियो
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: एशिया कप में भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 40 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत सुपर-4 में जगह पक्की कर लिया। हॉन्ग कॉन्ग मैच भले ही हार गया, लेकिन उसके बैटर किंचित शाह इस दिन को यादगार बना लिया। किंचित शाह ने मैच के बाद जो किया उसे देखकर सभी के चेहरे पर खुशी आ गई।
स्टेडियम में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज
मैच खत्म होने के बाद किंचित शाह स्टेडियम के स्टैंड में गए और अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। यह वाकया देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान तो हुए ही, साथ ही खुश भी हो गए। भारतीय मूल के किंचित लड़की के पास गए और अपने घुटनों पर बैठकर और हाथ में रिंग लेकर उसे प्रपोज कर दिया।
She said YES! 😍💍
A heartwarming moment where Hong Kong's @shah_kinchit95 proposed to his SO after playing a big match against India 🥰
A huge congratulations to the happy couple. We wish you all the joy and happiness in your new life together ❤️#AsiaCup2022 #GetReadyForEpic pic.twitter.com/CFypYMaPxj— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) August 31, 2022
भारतीय मूल के हैं किंचित शाह
लड़की प्रस्ताव से पूरी तरह से अचंभित लग रही थी और बार-बार यह कहते हुए सुना गया था कि “मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा है।” इस तरह किंचित ने गर्लफ्रेंड के साथ वहां मौजूद लोगों का भी दिल जीत लिया। किंचित शाह का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता क्रिकेट खेलते थे। जब किंचित तीन महीने के थे, तब उनके पिता फैमिली के साथ हॉन्ग कॉन्ग चले गए थे।
मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। 20 ओवरों में भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। विराट कोहली ने 59 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में 68 रन की आक्रामक पारी खेली। 193 रनों के टारगेट के जवाब में हॉन्ग कॉन्ग की टीम ने पूरे ओवर खेले, लेकिन पांच विकेट गंवाकर 152 रन ही बना सकी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: