IND vs HK: Virat Kohli के सिर झुकाने वाले रिएक्शन पर सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान...जानें
Edited By Bhoopendra Rai

Suryakumar Yadav Virat Kohli
Edited By Bhoopendra Rai

Suryakumar Yadav Virat Kohli
Suryakumar Yadav: एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव छा गए। उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी की और महज 26 गेंद पर 68 रन कूट डाले। अपनी इस तूफानी पारी में सूर्या ने कुछ शॉट्स तो ऐसे लगाए जिसे देखकर विराट कोहली भी हैरान हो गए और उन्होंने सूर्यकुमार यादव को मैदान में ही झुककर प्रणाम किया।
Of two stellar knocks, a dominating partnership, mutual admirations & much more 💥👌
𝐃𝐨 𝐍𝐨𝐭 𝐌𝐢𝐬𝐬 – Half-centurions @imVkohli & @surya_14kumar chat up after #TeamIndia's win against Hong Kong 👍 – by @ameyatilak
Full interview📽️👇 #AsiaCup2022 https://t.co/Hyle2h3UBQ pic.twitter.com/39Ol62g2Qf
— BCCI (@BCCI) September 1, 2022
जब सूर्या तूफानी पारी खेलकर सूर्य कुमार यादव पवेलियन की ओर लौट रहे थे, तो विराट कोहली उनके लिए रास्ते में खड़े रहे। जैसे ही सूर्या उनके नजदीक आए किंग कोहली ने उन्हें सिर झुकाकर सलाम किया। विराट कोहली के इस रिएक्शन पर अब सूर्यकुमार यादव ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
सूर्यकुमार की तूफानी पारी के सम्मान में विराट कोहली द्वारा सिर झुकाए जाने पर सूर्या ने कहा कि ‘उन्होंने मैदान में मेरे लिए जो किया वो दिल को छू लेने वाला था। मुझे विराट भाई के साथ बल्लेबाजी करना काफी पसंद है’।
टीम इंडिया के लिए 14वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने चारों दिशाओं में शॉट लगाए। सिर्फ 26 गेंदों पर नाबाद 68 रनों की तूफानी खेली और केवल 22 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। सूर्या ने आखिरी ओवर में 6 ताबड़तोड़ छक्के लगाए और 26 रन बटोरे।
दुबई में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने हांगकांग को 40 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट पर 192 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में हांगकांग की टीम 5 विकेट पर 152 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-4 में भी अपनी जगह बना ली है। अब भारत का अगला मैच पाकिस्तान से हो सकता है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: