नई दिल्ली: भारत और हॉन्गकॉन्ग के बीच खेले गए एशिया कप 2022 के चौथे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने वो तबाही मचाई, जिसे बरसों तक याद रखा जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ 18 गेंदों में 18 रन की निराशाजनक पारी खेलने के बाद सूर्या अपने रंग में लौटे और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलकर चकित कर दिया।

विज्ञापन

360 डिग्री में चौके-छक्के जमाकर सूर्या ने अपनी स्टाइलिश पारी से सुर्खियां बटोर लीं। उन्होंने महज 22 गेंदों में अर्धशतक जमाया। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के ठोके। अपने टी 20 इंटरनेशनल करियर का छठा अर्धशतक ठोकने वाले सूर्या ने फिफ्टी जमाने के बाद तूफान जारी रखा, उन्होंने महज 26 गेंदों में 6 चौके, 6 छक्के ठोक 261 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 68 रन ठोक डाले।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस तरह ठोके छक्के 

विज्ञापन

सूर्या ने मैदान के चारों ओर चौके-छक्के ठोके। उन्होंने 20वें ओवर में मचाया तहलका मचाते हुए चार छक्के ठोके। जबकि अपनी पारी में छह छक्के ठोके। उन्होंने पहला छक्का पॉइंट की ओर लगाया। दूसरा छक्का उन्होंने कवर्स के ऊपर से लगाया। तीसरा डाउन द ग्राउंड, चौथा स्क्वेयर लेग, पांचवां और छठा फाइन लेग पर लगाते हुए तबाही मचा दी।

सूर्य कुमार यादव ने 20वें ओवर में ऐसा तहलका मचाया कि हॉन्ग कॉन्ग के गेंदबाज हारून अरशद के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूर्या ने अपनी पारी में शानदार स्टाइलिश शॉट खेलकर साबित कर दिया कि उन्हें 360 डिग्री प्लेयर क्यों कहा जाता है। आखिरी गेंद पर सूर्या ने दो रन लेकर भारत का स्कोर 20 ओवर में 192 रन पहुंचा दिया। सूर्या ने अपनी 68 रन की पारी में 60 रन चौके-छक्कों से लगाए। उनकी शानदार बल्लेबाजी से दुनिया मुरीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ