नई दिल्ली: भारतीय ओपनर केएल राहुल इंजरी के बाद टीम में लौटे हैं। हालांकि वे पाकिस्तान के खिलाफ डक पर आउट हो गए, लेकिन हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ उन्होंने 39 गेंदों में 36 रन बनाए। इसके बाद उनकी स्ट्राइक रेट को लेकर कई सवाल खड़े हो गए। हालांकि केएल राहुल की धीमी पारी के बाद भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेलकर इस कमी को पूरा कर दिया और भारत ने कुल 192 रन बनाए। अब इसे लेकर जब सूर्यकुमार यादव से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल किया गया तो सूर्या ने इसका ऐसा जवाब दिया कि खुद ठहाके मारकर हंसने लगे।
अभी पढ़ें – LLC 2022: इन टीमों के कप्तान बने गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग
केएल को ड्रॉप कर दें?
एक पत्रकार ने उनसे पूछा- टीम इंडिया जिस तरह से बदलाव में भरोसा करती है, क्या आप भी रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं? इसके जवाब में सूर्या जोर से ठहाके लगाकर हंसने लगे, फिर बोले- तो आप बोल रहे हो कि केएल भाई को नहीं खिलाना चाहिए? इसके बाद उन्होंने कहा- वो इंजरी के बाद वापस आ रहे हैं, तो उन्हें थोड़ा टाइम चाहिए। मैं तो किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं। मैं तो कोच, कैप्टन सबको बोल के रखा हूं कि आप जिस भी नंबर पर बल्लेबाजी कराना चाहो, मैं कर सकता हूं। मैं इसके लिए फ्लैक्सिबल हूं। सूर्या ने नंबर 4 पर उतरकर 26 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाने के लिए छह चौके और छह छक्के लगाए और भारत को 20 ओवरों में 192/2 का स्कोर बनाने में मदद की।
फॉर्म में लौटे विराट कोहली
विराट कोहली फॉर्म में लौटे और 44 गेंदों में 59 रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्यकुमार ने कहा, “ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनकी हमने योजना बनाई है और उन पर अमल करने की कोशिश कर रहे हैं। अभ्यास की तुलना में मैच में इसे करना बेहतर है क्योंकि यह हमें एक बेहतर विचार देगा।” केएल राहुल की फॉर्म आगामी टी 20 वर्ल्ड कप के लिए चिंता का विषय बन गई है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
(Adipex)
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines