BAN vs SL: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका की जीत, बांग्लादेश को 2 विकेट से शिकस्त देकर सुपर 4 में बनाई जगह
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए एशिया कप 2022 के रोमांचक मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने वापसी करते हुए बांग्लादेश को 2 विकेट से शिकस्त दी। बांग्लादेश ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 183 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 4 गेंद शेष रहते ही मैच जीत लिया। बांग्लादेश के बल्लेबाज मेहदी हसन ने 38, कप्तान शाकिब अल हसन ने 24 और आफिफ होसेन ने 39 रनों का योगदान दिया। महमूदुल्लाह ने 27 और मोजदेक होसेन ने 9 गेंदों में 24 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने 2, चमिका करुणारत्ने ने 2 और असिता फरनांडो, महीश थीक्षाना और दिलशान मदुष्ंका ने एक-एक विकेट चटकाया।
Sri Lanka are through to the Super Four phase of #AsiaCup2022 after winning a nail-biter 👏#SLvBAN | #AsiaCup2022 | 📝 Scorecard: https://t.co/pxH6nCOZsp pic.twitter.com/wTDsPa4Yju
— ICC (@ICC) September 1, 2022
सुपर 4 में बनाई जगह
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। पथुम निसांका ने 20, कुसल मेंडिस ने 37 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। कप्तान दसुन शनाका ने 33 गेंदों में 45 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि निचले क्रम पर मैच हाथ से निकलने लगा, लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने 19 वें और 20वें ओवर में वाइड और नो बॉल से कई रन लुटा दिए। 20वें ओवर की तीसरी गेंद मेहदी हसन ने नो बॉल डाल दी, इस पर असिता फरनांडो ने दो रन ले लिए। जिससे श्रीलंका ने चार गेंद और दो विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया। असिता फरनांडो ने तीन गेंदों में 10 रन बनाए।
इस जीत के साथ श्रीलंका ने 2 पॉइंट के साथ सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं बांग्लादेश दोनों मैच में हार के बाद एशिया कप 2022 से बाहर हो गई है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: