Asia Cup 2022: कार्तिक या पंत? किसपर दाव लगाएंगे कप्तान रोहित शर्मा
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम में दो विकेटकीपर को जगह मिली है। ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक टीम में शामिल किए गए हैं। दोनों में से किसे प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाएगी इसे लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा के लिए किसी एक चुनना मुश्किल हो सकता है।
दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत मौजूदा वक्त में फॉर्म में हैं। मरग पंत पहली पसंद हो सकते हैं। एशिया कप भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक बड़ा इवेंट है। इसमें ये भी देखा जाना बाकी है कि दोनों को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या फिर एक को। इस बीच टीम में जगह को लेकर पंत ने बड़ा बयान दिया है।
ऋषभ पंत ने कहा कि टीम में उन्हें जगह मिलती है या फिर कार्तिक को, ये तो कोच और कप्तान पर निर्भर करता है। दोनों प्लेयर्स के बीच टक्कट तो है लेकिन हेल्दी कंपटिशन है। पंत ने कहा कि हम उसके बारे में नहीं सोचते। हम व्यक्तिगत रूप से हमेशा टीम में अपना 100 फीसदी देना चाहते है। बाकी कोच और कप्तान पर निर्भर करता है कि टीम इससे कैसे फायदा उठा सकती है।
पंत ने पिछली 10 पारियों में 171 रन बनाए है। जबकि कार्तिक ने 155 रन बनाए हैं। दोनों मैच फिनिशर हैं और दोनों साथ में टीम में खेल चुके हैं। हालांकि कई पूर्व खिलाड़ी अभी तक सलाह दे चुके हैं कि टीम मैनेजमेंट को केवल एक को मौका देना चाहिए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: