Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप हुए पंत तो ट्रोल हो गईं उर्वशी रौतेला, देखें मजेदार मीम्स

Asia Cup 2022 India vs Pakistan

Asia Cup 2022 India vs Pakistan

Asia Cup 2022: एशिया कप के सुपर-4 का आज दूसरा मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। पिछले मैच में बाहर बैठने वाले ऋषभ पंत को आज मौका मिला था, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान ने 14 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। पंत ने 12 गेंद खेलीं और 2 चौके लगाए। जब पंत आउट हुए तो बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ट्रोल होने लगीं।

पंत 14 रन बनाकर आउट

पाकिस्तान के खिलाप टीम में वापसी कर रहे पंत से इस मैच में फैंस को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन वह सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए उन्हें शादाब खान ने पारी के 14वें ओवर की अंतिम गेंद पर पवेलियन भेजा। जब पंत आउट हुए तो ट्विटर पर ट्रेंड हो गए और फैंस ने उर्वशी रौतेला को भी ट्रोल कर दिया। उर्वशी पिछले मैच के दौरान भी स्टेडियम में नजर आई थीं, कुछ यूजर्स ने उन्हें लेकर कई सारे मीम शेयर किए थे।

पिछले मुकाबले में भी ट्रोल हुई थीं उर्वशी

दरअसल, पिछले रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जब भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाला हुआ था तो तब भी उर्वशी मैच देखने पहुंची थीं।

हालांकि उस मुकाबले में ऋषभ पंत को टीम इंडिया की प्लेइंग-XI से बाहर कर दिया गया था। आपको बता दें कि हाल ही में ऋषभ पंत और उर्वशी के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्त जंग देखने को मिली थी।

182 रनों का टारगेट दिया

इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को जीत के लिए 182 रनों का टारगेट दिया है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने सात विकेट पर 181 रन बनाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ