Asia Cup 2022: 'मुझे ये लड़का बड़ा पसंद है...,' वसीम अकरम ने बताया भारत के पसंदीदा खिलाड़ी का नाम
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: बाबर आजम की टीम रविवार को एशिया कप के 2022 संस्करण में टीम इंडिया के साथ भिड़ने के लिए तैयार है। इस मैच से पहले दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने पाकिस्तान से निडर क्रिकेट खेलने और मैदान पर साहसिक निर्णय लेने पर जोर दिया है। पिछले मैच में भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के जबड़े से मैच छीन लिया था। इसके बाद से ही हार्दिक के क्रिकेट की तारीफ हो रही है।
अभी पढ़ें – महिला ड्राइवर की टी-शर्ट में हाथ डालने की कोशिश, IOA कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे पर नया आरोप
हार्दिक पांड्या की तारीफ
वसीम अकरम ने क्रिकेट पाकिस्तान से कहा- मुझे ये लड़का बड़ा पसंद है। खासकर टी 20 आई प्रारूप में मैं हार्दिक पांड्या को बहुत पसंद करता हूं। वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। जैसे पाकिस्तान के पास शादाब खान हैं। हार्दिक की बात करें तो उनके पास गति है और वह एक तेजतर्रार फील्डर भी हैं। जब उनकी बल्लेबाजी की बात आती है तो वह निडर होते हैं। वसीम ने आगे कहा- पाकिस्तान को हारी हुई मानसिकता से बाहर निकलने की जरूरत है। शायद यह हमारी वजह से है क्योंकि हम सोशल मीडिया पर मीम्स बनाते हैं। यह उचित नहीं है।
टीम इंडिया आत्मविश्वास से लबरेज
अकरम ने आगे कहा- एक पाकिस्तानी होने के नाते मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान जीत जाए लेकिन टीम इंडिया जीत के बाद मैच में आ रही है। टीम इंडिया अपनी हालिया सफलताओं के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है। इनमें रवींद्र जडेजा भी घायल हैं, वह घर लौट चुके हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को लिया गया है। जडेजा भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ी थे। उन्होंने और पांड्या ने पिछली बार भारत के लिए मैच जीता था। भारत ने उस समय जडेजा को भी प्रमोट किया था। इसलिए पाकिस्तान को T20I क्रिकेट खेलते समय कुछ जोखिम लेने की जरूरत है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: