Virat Kohli 71st Century Bat: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने एशिया कप 2022 सीजन के अपने आखिरी टी20 मैच में ताबड़तोड़ शतक लगाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। तीन साल बाद शतक का सूखा खत्म करने वाले कोहली के इस प्रदर्शन से फैंस गदगद हैं। उनके इंटरनेशनल करियर का ये 71वां शतक रहा।
अभी पढ़ें – ‘मेरी बेटी ने लहराया था भारत का झंडा…,’ शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान
टी20 इंटरनेशनल में कोहली का यह पहला शतक था। कोहली ने यह शतक अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया, जिसमें उन्होंने नाबाद 122 रनों की पारी खेलकर टीम को 101 रनों से मैच जिता दिया। कोहली ने खास अंदाज में इस मोमेंट को सेलिब्रेट अपना शतक वाला बैट साइन कर एक पाकिस्तानी फैन को गिफ्ट कर दिया।
बेहद खुश हैं सलाउद्दीन
विराट कोहली ने शतक लगाने के बाद अपने इस बैट को एक फैन को गिफ्ट कर दिया। इस पाकिस्तान इस्लामाबाद के रहने वाले लकी फैन सलाउद्दीन बैट पाकर बेहद खुश हैं। वे खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि कोई उन्हें एक करोड़ रुपये भी दे, तब भी वह विराट कोहली के साइन वाले बैट को नहीं बेचेंगे।
इस फैन का कहना है कि उसके पास दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर्स के साइन किए हुए करीब 150 बैट हैं। उसने कहा, मेरे हाथ में जो बैट है वो विराट भैया ने साइन करके दिया है। मैं बहुत किस्मत वाला हूं। मैंने तो उन्हें बस एक रिक्वेस्ट की थी, उन्होंने मान ली।’
अभी पढ़ें – 193 रन ठोक यश ढुल ने गढ़ा कीर्तिमान, सचिन तेंदुलकर के साथ एलीट लिस्ट में शामिल
एक करोड़ में भी नहीं बेचूंगा
इस फैन ने कहा, कोई मुझे एक करोड़ रुपये भी दे, तो भी नहीं बेचूंगा। ‘एक भाई इधर खड़े थे और उन्होंने कहा मैं इसका 4000-5000 दिरहम (करीब 80 हजार से 1 लाख रुपये) दे दूंगा। लेकिन मुझे ये बेचना नहीं है। कोई पांच लाख दिरहम यानी एक करोड़ रुपये भी देगा, तो भी मैं इसे नहीं बेचूंगा।’ मैं पिछले 8-9 सालों से बैट्स का कलेक्शन कर रहा हूं। मेरे पास इमरान खान शाहीद आफरीदी, वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह के बैट हैं।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines