Shahid Afridi Daughter: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बड़ा खुलासा किया है। शाहिद का कहना है कि उनकी बेटी ने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले हफ्ते मैच के दौरान भारतीय झंडा लहराया था। अफरीदी ने समा टीवी पर खुलासा किया कि उनका परिवार 4 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल को लाइव देखने गया था। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने उन्हें बताया था कि सिर्फ 10% समर्थक पाकिस्तान से थे और अधिकांश भारत से थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफरीदी ने आगे कहा कि स्टेडियम में पाकिस्तानी झंडे उपलब्ध नहीं थे, इसलिए उनकी बेटी को खेल के दौरान भारतीय झंडा लहराना पड़ा। अफरीदी ने दावा किया कि वह इस बारे में अनिश्चित हैं कि अपनी बेटी द्वारा भारतीय ध्वज लहराते हुए वीडियो मिलने के बाद ट्विटर पर अपलोड किया जाए या नहीं।

विज्ञापन

एशिया कप से बाहर भारत 

भारत और पाकिस्तान ने पिछले रविवार एशिया कप के सुपर 4 चरण में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला किया। पाकिस्तान ने 182 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने के बाद भारत को पांच विकेट से शिकस्त दी। रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 181/7 रन बनाए। हालांकि पाकिस्तान ने ये मुकाबला एक गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत लिया। भारतीय टीम एशिया कप से बाहर हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ