नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले में पाकिस्तान को शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया अब 31 अगस्त को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ होने वाले मैच के लिए तैयारियों में जुटी है। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी मानसिक तौर पर खुद को मजबूत रखना चाहते हैं, इसलिए वे कई एक्टिविटीज में पार्टिसिपेट कर रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा मंगलवार को देखा गया। दरअसल, मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने एक ऑफ-फील्ड गेम में आवेश और अर्शदीप का एक-दूसरे का सामना करते हुए एक वीडियो साझा किया।
ऐम गेम में अर्शदीप ने बाजी मारी
गेंदबाजों ने एक ऐसे खेल में भाग लिया जिसमें उनके लक्ष्य पर सटीक निशाने की परीक्षा हुई। ऐम गेम में दोनों खिलाड़ियों को उनके द्वारा फेंकी गईं प्लास्टिक की गेंदें दूर रखे कप में डालनी थी। टेबल टेनिस की टेबल पर गेंदों को टप्पा खाते हुए जाना था और कप में गिराना था। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में रेफरी की भूमिका निभाई। दोनों गेंदबाजों को 10-10 मौके दिए गए। आवेश जहां एक बार कप में गेंद डालने में कामयाब रहे, वहीं अर्शदीप दो बार ऐसा करने में सफल रहे। इस प्रकार सूर्यकुमार यादव ने अर्शदीप को खेल का विजेता घोषित किया।
अभी पढ़ें – ऋषभ पंत का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना…? जडेजा बोले-ये मेरे किताब से बाहर का सवाल
अभी पढ़ें – न्यूजीलैंड के इस धाकड़ ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, बताई वजह
पाकिस्तान पर जीत में अर्शदीप और आवेश की भूमिका
दोनों तेज गेंदबाज रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज क्लैश के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। अर्शदीप ने पाकिस्तान के निचले क्रम के बल्लेबाजों मोहम्मद नवाज और शाहनवाज दहानी को आउट करते हुए 3.5 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिए। आवेश ने केवल दो ओवर फेंके जिसमें उन्होंने 19 रन दिए और फखर जमान (10) का विकेट चटकाया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
76 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
209 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
312 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
334 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
371 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
383 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
402 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
402 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
409 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
420 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines