2nd Vidhan Mishra Memorial Cricket Tournament: अंबिका बी वी एम्स्टर्डम क्रिकेट क्लब ने दूसरे विधान मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट जीता

Vidhan Mishra Memorial Cricket Tournament

2nd Vidhan Mishra Memorial Cricket Tournament: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के क्लब डूसी अलेवन (Club Ducy XI, Greater Noida West) के ग्राउंड पर आयोजित सेकेंड विधान मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 (2nd Vidhan Mishra Memorial Cricket Tournament 2022) अंबिका बी वी एम्स्टर्डम क्रिकेट क्लब (Ambika B V Amsterdam Cricket Club) के नाम रहा। फाइनल मुकाबले में अंबिका बी वी एम्स्टर्डम क्रिकेट क्लब ने एकलव्य क्रिकेट एकेडमी (Eklavya Cricket Academy) को 5 विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एकलव्य क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। एकलव्य क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 27.2 ओवर में 163 रनों के स्कोर पर सिमट गई। एकलव्य क्रिकेट एकेडमी की ओर से गुरजीत सिंह ने 57, कृषार्थ अवाना ने 26 और कुणाल कौशिक ने 23 रन बनाए। वहीं अंबिका बी वी एम्स्टर्डम क्रिकेट क्लब की ओर से सचिन राघव ने 4, हिमांशु सिंह ने 3, शिवम रंजन, अमन दुबे और प्रखर राठौर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

विज्ञापन

वहीं 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबिका बी वी एम्स्टर्डम क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने शानदारी बैटिंग की और फाइनल मुकाबले को 27वें ओवर में 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। अंबिका बी वी एम्स्टर्डम क्रिकेट क्लब की ओर से भव्य ने 44, सौरव श्रीवास्तव ने 40, आदित्य सिसोदिया ने 39 और हिमांशु सिंह ने 30 रनों का योगदान दिया। एकलव्य क्रिकेट एकेडमी की ओर से अनुज भारद्वाज 3 और अभिषेक भाटी ने एक विकेट अपने नाम किया।

विज्ञापन

अंबिका बी वी एम्स्टर्डम क्रिकेट क्लब के हिमांशु सिंह को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और एकलव्य क्रिकेट एकेडमी के गुरजीत सिंह को फाइटर ऑफ द मैच का खिताब मिला।

विज्ञापन

अंबिका बी वी एम्स्टर्डम क्रिकेट क्लब (Ambika B V Amsterdam Cricket Club) प्लेइंग XI- अखंड प्रताप सिंह (कप्तान), आदित्य शिशोदिया, भव्या, सौरव श्रीवास्तव, प्रखर राठौर, शिवम रंजन, हिमांशु सिंह, विनीत कुमार, दक्ष ढल, आर्यन वत्स, सचिन यादव

एकलव्य क्रिकेट एकेडमी (Eklavya Cricket Academy) प्लेइंग XI- अंशुल भाटी (कप्तान), अभिषेक भाटी, गुरजीत सिंह, कुनाल कौशिक, आर्यन, कृर्षाथ अवाना, युवराज चोपड़ा, लक्की चौहान, अनुज भारद्वाज।

विज्ञापन

आपको बता दें कि दूसरे विधान मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 16 का आयोजन ग्रेटर नोएडा वेस्ट के क्लब डूसी अलेवन के ग्राउंड पर क्रिकेट कोच दुष्यंत शर्मा की निगरानी किया गया। इस टूर्नामेंट में दिल्ली-एनसीआर की कुल 10 टीमें हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ