Ajinkya Rahane Double Century: भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने दलीप ट्रॉफी में कमाल कर दिया है। उन्होंने दोहरा शतक ठोककर आलोचकों को करारा जवाब दिया है। फिलहाल रहाणे टीम इंडिया की टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें आउट ऑफ फॉर्म होने के चलते टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया था, लेकिन अब उन्होंने फॉर्म में जबरदस्त वापसी करते हुए नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ दूसरे दिन डबल सेंचुरी जड़ दी है।
यशस्वी जायसवाल के साथ की 333 रनों की साझेदारी
अजिंक्य रहाणे वेस्ट जोन की कप्तानी भी कर रहे रहे हैं। ईस्ट जोन मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही है। पहले दिन के बाद खेलने उतरे रहाणे ने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 333 रन की साझेदारी कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया है।
वेस्ट जोन ने 2 विकेट पर 590 रन बना लिए हैं
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्ट जोन ने पहली पारी में 2 विकेट पर 590 रन बना लिए हैं। रहाणे 264 गेंदों पर 207 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके बल्ले से 18 चौके और 6 छक्के निकले हैं। जायसवाल 228 रनों की जरूरी पारी खेलकर आउट हो गए हैं। फिलहाल क्रीज पर राहुल त्रिपाठी 25 और रहाणे 207 रन बनाकर टिके हुए हैं। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खराब प्रदर्शन के कारण अजिंक्य रहाणे को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया था।
ओपनर पृथ्वी शॉ ने बनाए 113 रन
वेस्ट जोन के लिए ओपनिंग करने आए पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 121 गेंदों पर 113 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और पांच छक्के शामिल थे। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 321 गेंदों पर 228 रन की धमाकेदार पारी खेली। पृथ्वी और यशस्वी ने पहले विकेट के लिए 206 रन जोड़े।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines