नई दिल्ली: अजिंक्य रहाणे एक बार फिर से पिता बने हैं। विजयादशमी के पावन पर्व पर अजिंक्य रहाणे के घर किलकारियां गूंजी हैं। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर दूसरी बार पिता बने हैं। ये खुशखबरी खुद रहाणे ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
रहाणे की बेटी का जन्म भी 5 अक्टूबर को हुआ था
रहाणे ने बताया कि पत्नी राधिका ने एक स्वस्थ्य बेटे को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ्य है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। संयोग की बात ये है कि आज ही के दिन उनकी बेटी का भी जन्म हुआ था। 5 अक्टूबर 2019 को उनकी बेटी आर्या का जन्म हुआ था और आज 3 साल के बाद बुधवार 5 अक्टूबर को उनकी पत्नी राधिका धोपावकर ने बेटे को जन्म दिया है।
दोनों की लव स्टोरी बेहद फिल्मी है
रहाणे सोशल मीडिया की लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करता है। उनकी लव स्टोरी बेहद फिल्मी है। इस प्रेम कहानी की शुरुआत स्कूल के दिनों में ही हो गई थी। अजिंक्य और राधिका एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों का घर भी आस-पास था। दोस्ती हुई और बाद में यही मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर 26 सितंबर 2014 को शादी के बंधन में बंधे।
अभी पढ़ें – T20 WC से पहले ऑस्ट्रेलिया का ‘सेफ गेम’, इंपोर्टेंट प्लेयर्स के फिटनेस का रख रहा खास ध्यान
खराब दौर से गुजर रहे हैं रहाणे
बता दें कि रहाणे का क्रिकेट करियर ठीक नहीं चल रहा है। वनडे-टी20 से पहले ही वे बाहर हो चुके हैं। अब टेस्ट टीम से उनकी छुट्टी हो चुकी है और वे घरेलू क्रिकेट में भी रन बनाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। एक समय विराट कोहली के बाद रहाणे टीम के सबसे भरोमंद बल्लेबाज माने जाते थे। विदेश में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines