IND vs SL: यशस्वी जायसवाल का बड़ा कारनामा, बने ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

Yashasvi Jaiswal 1000 Runs: भारत के प्रतिभाशाली बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Yashasvi Jaiswal 1000 Runs in 2024

Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal 1000 Runs: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपनी तूफानी बल्लेबाजी से एक के बाद एक कीर्तिमान रचते जा रहे हैं। रविवार को पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में यशस्वी ने आते ही तूफान मचाना शुरू कर दिया। हालांकि मैच बारिश से प्रभावित हुआ, लेकिन यशस्वी की शानदार बल्लेबाजी जारी रही। उन्होंने 7 रन का आंकड़ा पार कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। यशस्वी जायसवाल 2024 में 1000 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल ने पिछले साल टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। महज 22 साल की उम्र में इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने इस साल खेले गए 13 इंटरनेशनल मैचों में 1000 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

विज्ञापन

हासिल की खास उपलब्धि

जायसवाल ने इसी के साथ एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह एक कैलेंडर ईयर में 1 हजार रन बनाने वाले युवा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। उन्होंने इस लिस्ट में विराट कोहली और दिनेश कार्तिक की बराबरी की। वह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। विराट और कार्तिक ने 22 साल की उम्र में 1 हजार रन का आंकड़ा पार किया था। यशस्वी ने भी 22 साल में ये उपलब्धि हासिल की। इस खास लिस्ट में सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर का नाम दर्ज है। उन्होंने 19 साल की उम्र में ये कीर्तिमान अपने नाम किया था।

विज्ञापन

कुमार संगकारा के नाम दर्ज है रिकॉर्ड 

आपको बता दें कि एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा के नाम दर्ज है। संगकारा ने 2013 में 48 मैचों में 2868 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 18 अर्धशतक जड़े। वहीं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग 46 मैचों में 2833 रन बनाकर दूसरे स्थान पर काबिज हैं। तीसरे और चौथे स्थान पर विराट कोहली का कब्जा है। विराट ने दो बार ये कारनामा किया है। उन्होंने 2017 में 46 मैचों में 2818 और 2018 में 37 मैचों में 2735 रन बनाकर ये उपलब्धि हासिल की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

15 गेंदों में जड़े 30 रन

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी की। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। जिसका पीछा करने भारतीय टीम आई तो मैच में बारिश से खलल पड़ा। इसके बाद टीम इंडिया को 8 ओवर में 78 रन का लक्ष्य दिया गया। जिसे उसने 3 विकेट खोकर 6.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 15 गेंदों में 3 चौके-2 छक्के ठोक 30 रन जड़े तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदों में 4 चौके-1 छक्का ठोक 26 रन जड़े। हार्दिक पांड्या ने 9 गेंदों में 3 चौके-1 छक्का ठोक नाबाद 22 रन कूटे और टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई। ओपनिंग करने उतरे संजू सैमसन का बल्ला नहीं चला। वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया के लिए रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या को 2-2 विकेट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ