ENG vs WI: बेन स्टोक्स ने तूफानी फिफ्टी से रचा इतिहास, तोड़ डाला 43 साल पुराना रिकॉर्ड

Ben Stokes Fastest Fifty: बेन स्टोक्स ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में महज 24 गेंदों में फिफ्टी जमाई। उन्होंने 28 गेंदों में 9 चौके-2 छक्के ठोक 203.57 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 57 रन जड़े। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

ENG vs WI Ben Stokes Fastest Fifty

ENG vs WI Ben Stokes Fastest Fifty

Ben Stokes Fastest Fifty: इंग्लैंड की टीम अग्रेसिव क्रिकेट की टर्म ‘बैजबॉल’ को फॉलो करते हुए टेस्ट में टी-20 जैसी बल्लेबाजी करती नजर आ रही है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से एक के बाद एक कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त होते जा रहे हैं। इंग्लैंड की टीम की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने खुद वेस्ट इंडीज के खिलाफ ऐसी तबाही मचाई कि क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गए। एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बेन स्टोक्स ओपनिंग करने उतरे। उन्होंने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का वो नजारा पेश किया कि क्रिकेटप्रेमी हैरान रह गए। बेन स्टोक्स ने 28 गेंदों में 9 चौके-2 छक्के ठोक 203.57 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 57 रन ठोक डाले। उन्होंने महज 24 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

सबसे तेज अर्धशतक ठोकने वाले इंग्लिश खिलाड़ी

बेन स्टोक्स इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक ठोकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। स्टोक्स इसी के साथ सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज भी बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मिस्बाह उल हक के नाम दर्ज है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अबू धाबी (2014) में महज 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी (2017) में 23 गेंदों में फिफ्टी जड़ चुके हैं। तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक जैक कैलिस हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ केपटाउन (2005) में 24 गेंदों में ये कारनामा किया था। बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

तोड़ डाला 43 साल पुराना रिकॉर्ड 

बेन स्टोक्स ने इसी के साथ 43 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। दरअसल, इंग्लैंड के लिए इससे पहले सबसे तेज अर्धशतक इयान बॉथम ने जमाया था। उन्होंने 1981 में भारत के खिलाफ दिल्ली में महज 28 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी। अब स्टोक्स 24 गेंदों में अर्धशतक जमाकर उनसे आगे निकल गए। इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो 30 और बेन डकेट 32 गेंदों में ये कारनामा कर चुके हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीता मुकाबला 

बेन स्टोक्स के साथ ही दूसरे छोर पर बेन डकेट ने 16 गेंदों में 4 चौके ठोक नाबाद 25 रन की पारी खेली। इन तूफानी पारियों की बदौलत इंग्लैंड की टीम ने 10 विकेट से ये मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के सभी मुकाबले जीतकर वेस्ट इंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया। बता दें कि विंडीज ने तीसरे टेस्ट में पहली इनिंग में 282 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 376 रन बनाए। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 175 रन पर ढेर हो गई। इससे इंग्लैंड को महज 82 रन का टार्गेट मिला। जिसे उसने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हासिल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ