Brock Lesnar को रिटायर करना होगी गलती! 5 WWE स्टार्स जिन्हें नहीं मिलना चाहिए 'द बीस्ट' का करियर खत्म करने का मौका

Superstars Should Not Retire Brock Lesnar: ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे खतरनाक सुपरस्टार्स में से एक हैं. वो अपने करियर के अंत पर हैं. कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जिन्हें लैसनर को रिटायर करने का मौका नहीं मिलना चाहिए. इसके पीछे अलग-अलग कारण हैं.

Roman Reigns CM Punk Brock Lesnar
1 / 6

Superstars Should Not Retire Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर ने काफी नाम कमाया है. WrestleMania में ओबा फेमी के खिलाफ हार के बाद ऐसा लग रहा था कि ब्रॉक लैसनर रिटायर हो गए हैं. हालांकि, द बीस्ट रिटायर नहीं हुए हैं और अभी वो आगे भी WWE में काम करते हुए नजर आएंगे. यह बात तय है कि लैसनर अपने करियर के अंत पर हैं और कभी भी रिटायर हो सकते हैं. कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जिन्हें ब्रॉक लैसनर को रिटायर नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

सीएम पंक

सीएम पंक2 / 6

सीएम पंक और ब्रॉक लैसनर के बीच बड़ा इतिहास रहा है. हालांकि, पंक के लिए ब्रॉक लैसनर को हराना मायने नहीं रखता है. बेस्ट इन द वर्ल्ड अपने करियर के अंतिम चरण में हैं और पहले से बहुत उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं. उन्हें ब्रॉक लैसनर को रिटायर करने वाला सुपरस्टार नहीं बनाना चाहिए. (Image Credit: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस3 / 6

रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को कई बार हराया है और दोनों के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है. दोनों ने ही पॉल हेमन के नेतृत्व में काम किया है. हालांकि, रोमन रेंस अपने WWE करियर में पहले ही सफलता हासिल कर चुके हैं और ब्रॉक लैसनर को हराने का मौका किसी उभरते हुए सितारे को मिलना चाहिए. (Image Credit: WWE.com)

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर4 / 6

ड्रू मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर को WrestleMania 35 में हराया था. दोनों के बीच मैच हमेशा ही काफी ज्यादा रोचक साबित हुए हैं. मैकइंटायर बड़ा नाम कमा चुके हैं और उन्हें अपनी क्षमता साबित करने के लिए ब्रॉक लैसनर को रिटायर करने की आवश्यकता नहीं है. (Image Credit: WWE.com)

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस5 / 6

सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर के बीच बड़ा इतिहास रहा है. दोनों ने कई यादगार मैच फैंस को दिए हैं. हालांकि, सैथ को अब ब्रॉक के खिलाफ नहीं लड़ना चाहिए. सैथ को नए स्टार्स को आगे बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए. ब्रॉक लैसनर को रिटायर करना रॉलिंस के करियर में कोई विशेष उपलब्धि नहीं जोड़ेगा. (Image Credit: WWE.com)

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स6 / 6

कोडी रोड्स मौजूदा समय में WWE के फेस हैं और कई फैंस को लगता है कि वो ब्रॉक लैसनर को रिटायर कर सकते हैं. हालांकि, WWE को उन्हें अधिक योग्य दिखाने के लिए ब्रॉक लैसनर को रिटायर करने का मौका नहीं देना चाहिए. इसके बजाय ओबा फेमी या गुंथर को द बीस्ट के करियर का अंतिम प्रतिद्वंद्वी बनाया जा सकता है. (Image Credit: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन