WWE SmackDown रिजल्ट्स, 5 जून, 2026: Roman Reigns के दोस्त ने उड़ाया गर्दा, मेन इवेंट में चैंपियंस की हार

WWE SmackDown का इस हफ्ते शो धमाकेदार रहा. जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. सभी टॉप स्टार्स ने अपना दम दिखाया. मेन इवेंट में भी खूब मजा आया. आइए जानते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 10
WWE SmackDown रिजल्ट्स

WWE SmackDown Results: Clash in Italy 2026 के बाद WWE SmackDown के पहले शो का समापन हो गया है. फैंस को वहां पर बड़े मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले. कंपनी का यूरोप दौरा अभी भी जारी है. मेन इवेंट भी शानदार का रहा. वुमेंस डिवीजन ने भी कमाल का काम किया. शो में अगले प्रीमियम लाइव इवेंट का बिल्डअप अच्छे अंदाज में किया गया. कहानियों को खास अंदाज में आगे बढ़ाया गया. ट्रिपल एच ने शो को शानदार बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

शो की शुरुआत

शो की शुरुआत2 / 10

शो की शुरुआत में गुंथर नज़र आए. उन्होंने तोड़फोड़ की. गुंथर ने कहा कि वो कोडी रोड्स के खिलाफ हारे नहीं थे. गुंथर ने बताया कि उनका पांव रोप के नीचे था. कोडी रोड्स ने एंट्री की. कोडी ने कहा कि गुंथर सही कह रहे हैं क्योंकि रेसलिंग में ऐसा होते रहता है. कोडी ने कहा कि वो गुंथर के खिलाफ रीमैच के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

सैमी ज़ेन की एंट्री

सैमी ज़ेन की एंट्री3 / 10

सैमी ज़ेन ने गुंथर और कोडी रोड्स के ऊपर निशाना साधा. गुंथर ने कोडी को लॉक लगाया. सैमी ने गुंथर को नीचे खींचा. कोडी ने रिंग के बाहर सैमी के ऊपर डाइव लगा दी. गुंथर वहां से हट गए. कोडी ने सैमी से हाथ मिलाया. हालांकि, सैमी वहां से बिना हाथ मिलाए चले गए. रोमन रेंस के दोस्त सैमी का इस बार दबदबा देखने को मिला.

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट 4 / 10

बेली, जेसी जेन, कियाना जेम्स और राकेल रॉड्रिगेज के बीच मैच हुआ. इस मैच में चारों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. जूलिया ने जेम्स की मदद की कोशिश की, लेकिन दोनों की केमिस्ट्री खराब रही. अंत में राकेल ने ये मुकाबला शानदार अंदाज में जीता. मैच के बाद जेम्स और जूलिया के बीच झड़प हुई. जूलिया ने जेम्स पर हमला कर दिया.

विज्ञापन

रॉयस कीज का मैच

रॉयस कीज का मैच5 / 10

रॉयस कीज का मुकाबला टाला टोंगा के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. इस मैच में MFT के अन्य सदस्यों ने दखलअंदाजी की. अंत में टाला को जीत मिली. मैच के बाद कीज को बचाने के लिए आर-ट्रुथ आए. ट्रुथ भी धराशाई हो गए. ट्रुथ को डेमियन प्रीस्ट ने रिंग के बाहर खींचा. वहीं MFT ने कीज पर हमला किया.

रिया रिप्ली का सैगमेंट

रिया रिप्ली का सैगमेंट6 / 10

रिया रिप्ली ने Clash in Italy में जेड कार्गिल के खिलाफ मिली जीत के बारे में बात की. वहां पर शार्लेट फ्लेयर ने दखलअंदाजी की. फ्लेयर ने बताया कि वो क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर SummerSlam में रिया रिप्ली का सामना करेंगी. टिफनी स्ट्रेटन ने भी दखलअंदाजी की. उन्होंने कहा कि वो डबल चैंपियन बनना चाहती हैं. इसके बाद जेड कार्गिल ने भी अपनी टीम के साथ एंट्री की.

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच7 / 10

शार्लेट फ्लेयर और टिफनी स्ट्रेटन का मुकाबला जेड कार्गिल और मीचीन के साथ हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. मुकाबले में फ्लेयर और टिफनी की केमिस्ट्री ज्यादा खास नहीं रही. अंत में फ्लेयर और स्ट्रेटन ने बड़ी जीत हासिल की.

रिकी सेंट्स का मैच

रिकी सेंट्स का मैच8 / 10

रिकी सेंट्स का मुकाबला कार्मेलो हेज के साथ हुआ. सेंट्स ने शुरुआत में ही हेज के ऊपर हमला कर दिया था. दोनोंं ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में रिकी ने शानदार जीत हासिल कर अपने फैंस को खुश किया.

विज्ञापन

लैश लीजेंड का मैच

लैश लीजेंड का मैच9 / 10

लैश लीजेंड का मैच चेल्सी ग्रीन के साथ हुआ. मुकाबले में लीजेंड का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने ग्रीन की हालत खराब की और अंत में शानदार अंदाज में मैच अपने नाम किया.

मेन इवेंट

मेन इवेंट10 / 10

मेन इवेंट में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के लिए मैच हुआ. डेमियन प्रीस्ट, ट्रिक विलियम्स, डॉमिनिक मिस्टीरियो और ब्रॉन ब्रेकर ने फैंस को शानदार मैच दिया. मुकाबले में ताबड़तोड़ एक्शन दिखा. मुकाबले में लिव मॉर्गन और जेडी मैकडॉना ने प्रीस्ट की मदद की. इस वजह से ही उन्हें अंत में जीत मिली. प्रीस्ट और ब्रेकर के पास टैग टीम चैंपियनशिप है. दोनों को हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन