WWE से निकाले गए 4 भारतीय रेसलर जिन्हें Triple H ने 2026 में वापस लाकर फैंस को खुश करना चाहिए

WWE में मौजूदा समय में भारत का कोई भी रेसलर काम नहीं करता है और ये बहुत ही चौंकाने वाली बात है. अब 2026 में ट्रिपल एच को कुछ स्टार्स की वापसी जरूर करानी चाहिए.

WWE

क्या WWE में इन भारतीय स्टार्स की होगी वापसी?

Triple H: रेसलिंग की WWE सबसे बड़ी कंपनी है. हर किसी रेसलर का वहां पर परफॉर्म करने का सपना होता है. भारत की तरफ से 2006 में सबसे पहले द ग्रेट खली ने WWE में परफॉर्म किया. वो वर्ल्ड चैंपियन भी बने. इसके बाद भारतीय रेसलर्स ने WWE रिंग में अपना जलवा दिखाया. मौजूदा समय में भारत का कोई भी रेसलर WWE में काम नहीं करता है. ये थोड़ा हैरान कर देने वाली बात है. ट्रिपल एच ने सभी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. खैर यहां हम WWE से निकाले गए चार भारतीय रेसलर्स की बात करेंगे जिन्हें द गेम ने कंपनी में वापस लाकर फैंस को खुश करना चाहिए.

विज्ञापन

जिंदर महल

जिंदर महल ने WWE में खूब नाम कमाया. उन्हें कंपनी ने पुश भी दिया. 2017 में रैंडी ऑर्टन को हराकर महल ने अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती. इसके बाद उनका टाइटल रन भी बढ़िया रहा. कंपनी में हमेशा महल लाइमलाइट में रहे. अप्रैल 2024 में WWE ने महल को रिलीज कर सभी को चौंका दिया था. खास बात ये है कि WWE से जाने के बाद महल ने इंडिपेंडेंट सर्किट में अच्छा काम किया है. वो कई बार चैंपियन भी बन चुके हैं. 2026 में ट्रिपल एच ने उन्हें वापस लाने के बारे में जरूर सोचना चाहिए थे. महल अब पहले से भी अच्छा काम WWE में कर सकते हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड बॉयज

WWE ने कुछ साल पहले बॉलीवुड बॉयज के सुनील सिंह और समीर सिंह को कंपनी से निकाल दिया था. दोनों स्टार्स ने WWE टैग टीम डिवीजन में बढ़िया काम किया था. जिंदर महल के साथ इनकी जोड़ी को सभी ने खूब पसंद किया था. सुनील और समीर अभी भी रेसलिंग में एक्टिव हैं. कुछ कंपनियों में दोनों काम कर चुके हैं. ट्रिपल एच ने इन दोनों की भी 2026 में टैग टीम डिवीजन में वापसी करानी चाहिए. NXT में दोनों बढ़िया काम कर दर्शकों का मनोरंजन कर सकते हैं.

विज्ञापन

सांगा

भारतीय स्टार सौरभ गुर्जर ने WWE में सांगा नाम से काम किया था. पिछले साल अप्रैल में उन्हें भी WWE ने निकाल दिया था. सांगा को निकाला जाना भी कंपनी का चौंकाने वाला कदम था. उन्होंने NXT में काफी तगड़ा काम किया था. मेन रोस्टर में भी थोड़ा बहुत उन्होंने दम दिखाया. NXT में तो सांगा ने बड़े मैच लड़कर सभी का दिल जीत लिया था. ट्रिपल एच को 2026 में उन्हें भी वापस लाना चाहिए. वो मेन रोस्टर में अपने तगड़े शरीर के साथ धमाल मचा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ