WWE Year Ender: 2025 में हुई 6 बड़ी चीजें जिसके कारण फैंस इसे सालों तक याद रखेंगे

2025 में WWE को कई चीजों में तगड़ी सफलता मिली. जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज छाए रहे. कुछ चीजें ऐसी भी हुईं जिनके लिए ये साल हमेशा के लिए याद रखा जाएगा.

WWE

WWE में 2025 में हुईं रोमांचक चीजें

WWE Year Ender: 2025 बहुत जल्द खत्म होने वाला है. WWE के लिए ये साल काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है. कुछ चीजों में जरूर कंपनी को फायदा हुआ है. कंपनी ने यूएस से बाहर पीएलई का आयोजन किया, जिसमें तगड़ी सफलता मिली. सऊदी अरब से पैंसो की बरसात हुई. कुछ स्टार्स ने अपना रिटायरमेंट मैच लड़ा. ट्रिपल एच ने फैंस को सरप्राइज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. यहां हम 2025 में हुई छह बड़ी चीजों के बार में बात करेंगे जिसके कारण फैंस इसे सालों तक याद रखेंगे.

विज्ञापन

जॉन सीना का हील टर्न

जॉन सीना ने अपने करियर में दो दशक से ज्यादा समय तक बतौर बेबीफेस काम किया है. Elimination Chamber 2025 में सीना ने बहुत बड़ा कदम उठाकर सभी को चौंका दिया. उन्होंने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया. द रॉक के इशारे पर उन्होंने ये काम किया था. किसी को नहीं पता था कि सीना अपने रिटायरमेंट टूर में ऐसा करेंगे. सीना के हील टर्न के लिए ये साल हमेशा याद रखा जाएगा.

विज्ञापन

जॉन सीना की 17वीं वर्ल्ड चैंपियनशिप

जॉन सीना ने रेसलमेनिया 41 में कोडी रोड्स को हराकर अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड टाइटल हासिल किया. इससे पहले वो रिक फ्लेयर के साथ 16 की बराबरी पर चल रहे थे. सीना ने ये एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे. इसके लिए भी 2025 को हमेशा याद रखा जाएगा.

विज्ञापन

गोल्डबर्ग का रिटायरमेंट मैच

2024 में गोल्डबर्ग ने ऐलान किया था कि वो 2025 में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. 12 जुलाई 2025 को गोल्डबर्ग ने अपना रिटायरमेंट मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा था. दोनों के बीच हुए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में गोल्डबर्ग को हार का सामना करना पड़ा. गोल्डबर्ग का रेसलिंग करियर इसी के साथ खत्म भी हुआ. इस वजह से भी 2025 को हमेशा याद रखा जाएगा.

ब्रॉक लैसनर की वापसी

2023 के समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर को कोडी रोड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद लैसनर टीवी से गायब हो गए. बाद में उनका नाम जेनेल ग्रांट केस में भी आ गया था. तब लगा कि अब उनकी वापसी शायद ही WWE में संभव हो पाएगी. समरस्लैम 2025 में लैसनर ने अचानक वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया. उनकी इस धमाकेदार वापसी के लिए 2025 हमेशा याद रखा जाएगा.

विज्ञापन

जॉन सीना हुए रिटायर

13 दिसंबर को वॉशिंगटन, डीसी में हुए Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना ने अपने करियर का रिटायरमेंट मैच लड़ा. गुंथर के साथ उनका मैच हुआ. अपने अंतिम मैच में गुंथर के खिलाफ उन्हें टैपआउट के जरिए हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ सीना के 23 सालों का करियर खत्म हुआ. सीना का करियर ऐतिहासिक रहा है और इस वजह से 2025 को शायद ही कोई भूल पाएगा.

पॉल हेमन का रोमन रेंस को धोखा

अगस्त 2020 से WWE में लगातार रोमन रेंस और पॉल हेमन ने साथ काम किया. रेंस की सफलता के पीछे हेमन का बहुत बड़ा हाथ है. रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे. रेसलमेनिया 41 में इस साल हेमन ने रेंस को धोखा देकर सैथ रॉलिंस से हाथ मिलाया. रेंस और हेमन की जोड़ी आखिरकार टूट गई. इस चीज के लिए 2025 को फैंस हमेशा याद रखा जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ