WWE WrestleMania 43 में Roman Reigns का सामना करेगा ये खूंखार रेसलर, Triple H का प्लान हुआ लीक!

रोमन रेंस कंपनी के बड़े स्टार हैं. उनके पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी है. WWE WrestleMania 43 में उनके विरोधी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. कहा जा रहा है कि युवा स्टार के साथ उनका मुकाबला बुक किया जा सकता है.

Roman Reigns
1 / 6
रोमन रेंस के मैच को लेकर अपडेट (Photo: WWE.com)

WWE WrestleMania 43: रोमन रेंस के लिए 2026 अभी तक शानदार रहा है. बतौर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी वो बढ़िया का काम कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात है कि वो पूर एक्टिव रहे हैं. उन्होंने तीन बार अपना टाइटल भी दांव पर लगाया है. रेंस के आगे जाकर और बड़े मुकाबले होने वाले हैं. WrestleMania 43 के आयोजन में अभी लंबा समय है. रेंस के विरोधी को लेकर अभी से अफवाहें और अटकलें सामने आने लग गई हैं. कुछ लोगों का मानना है कि द रॉक के साथ उनका ड्रीम मैच हो सकता है. युवा स्टार्स भी रोमन से टक्कर लेने की रेस में बने हुए हैं. अब एक रिपोर्ट में उनके प्रतिद्वंदी को लेकर नया अपडेट सामने आया है. आइए आपको बताते हैं कि उनका मैच किस रेसलर के साथ हो सकता है.

विज्ञापन

रोमन रेंस ने कब जीता टाइटल?

रोमन रेंस ने कब जीता टाइटल?2 / 6

रोमन रेंस ने इस साल की शुरुआत में सऊदी अरब में हुए रॉयल रंबल मैच में जीत हासिल की. इसके बाद उन्होंने सीएम पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. रेसलमेनिया 42 में पंक और रेंस के बीच धमाकेदार मैच हुआ. दोनों ने मेन इवेंट में तगड़ा मैच फैंस को दिया. वहां पर रेंस ने जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की. रेंस का मौजूदा समय में टाइटल रन भी शानदार चल रहा है. उन्हें हरा पाना किसी के लिए भी काफी मुश्किल काम है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रेसलमेनिया 43 में किसके साथ होगा मैच?

रेसलमेनिया 43 में किसके साथ होगा मैच?3 / 6

निक खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि रेसलमेनिया 43 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि कुछ बड़ी योजनाएं भी बनाई जा रही हैं. रेसलिंग ऑब्जर्बर न्यूजलैटर के डेव मैल्टजर ने अब अपनी रिपोर्ट में बड़ी खबर दी है. उन्होंने कहा कि रेसलमेनिया 43 में रोमन रेंस और ओबा फेमी का मैच हो सकता है. कंपनी इस मैच के साथ आगे बढ़ने का प्लान बना रही है. (Photo: WWE.com)

फेमी की लैसनर के साथ रही राइवलरी

फेमी की लैसनर के साथ रही राइवलरी4 / 6

ओबा फेमी ने मेन रोस्टर में इस साल की कदम रखा है. उनकी ब्रॉक लैसनर के साथ लंबी राइवलरी रही. फेमी काफी चर्चा में रहे. उनके और लैसनर के बीच तीन मुकाबले हुए. लैसनर ने दो मुकाबलों में जीत हासिल की. अगस्त की शुरुआत में हुए समरस्लैम में लैसनर को फेमी ने हराया था. इसके बाद लैसनर ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. लैसनर ने खुद माइक पर कहा कि फेमी कंपनी के फ्यूचर हैं. 28 साल के फेमी ने अभी तक अपने काम से सभी को प्रभावित किया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

क्या द रॉक से नहीं होगा मैच?

क्या द रॉक से नहीं होगा मैच?5 / 6

WWE में द रॉक और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. 2024 में इनके बीच मैच होने वाला था लेकिन कोडी रोड्स की वजह से प्लान में बदलाव करना पड़ा. इसके बाद रेंस और रॉक ने साथ मिलकर काम किया था. अभी की स्थिति को देखकर लग रहा है कि रॉक और रोमन के बीच ड्रीम मैच नहीं होने वाला है. शायद ट्रिपल एच अब इस मैच के पक्ष में नहीं हैं. रॉक भी लंबे समय से WWE टीवी से गायब चल रहे हैं. (Photo: WWE.com)

कहां होगा रेसलमेनिया 43?

कहां होगा रेसलमेनिया 43?6 / 6

अगले साल का रेसलमेनिया 43 बहुत ही खास होने वाला है. सऊदी अरब में इस शो का आयोजन होगा. पहली बार कंपनी यूएस से बाहर इसे करा रही है. WWE और सऊदी के बीच तगड़ी हुई है. कंपनी को खूब पैसा दिया गया है. सऊदी में शो होगा तो फिर वहां पर बड़े मैच बुक किए जाएंगे. डील के अनुसार वहां पर टॉप रेसलर्स परफॉर्म करेंगे. द रॉक भी वहां आने वाले हैं. अभी तक उनका रोल क्लियर नहीं हुआ है. वो किसी मैच का हिस्सा भी बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन