WWE SmackDown रिजल्ट्स: Roman Reigns का दोस्त बना नया वर्ल्ड चैंपियन, फेमस रेसलर ने हील टर्न लेकर मचाया बवाल

WWE SmackDown के शो का अंत हो गया है. एपिसोड में बड़ी चीजें देखने को मिलीं. टॉप रेसलर्स ने अपने एक्शन से सभी की वाहवाही लूटी. स्टोरीलाइन्स को बढ़िया अंदाज में आगे बढ़ाया गया. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या हुआ.

SmackDown
1 / 8
WWE SmackDown में हुए बड़े मुकाबले (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown Results: मनी इन द बैंक का आयोजन 10 अक्टूबर को होने वाला है. इसका बिल्डअप शुरू हो गया है. SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड खत्म हो गया है. शो में कहानियों को मजेदार अंदाज में आगे बढ़ाया गया. दर्शकों ने अपने चहेते स्टार्स को खूब चीयर किया. शो में चैंपियनशिप मुकाबले भी हुए. मेन इवेंट में भी ब्लॉकबस्टर मैच हुआ. सीएम पंक, केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने खूब बवाल मचाया. रोमन रेंस के पार्टनर सैमी को इस बार बड़ी सफलता मिली है. वुमेंस डिवीजन ने अपने काम से दिल जीता. आइए आपको बतात हैं कि इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट

रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट2 / 8

रैंडी ऑर्टन ने शो की शुरुआत की. मैक्सिको के फैंस ने उनका शानदार अंदाज में स्वागत किया. रैंडी ने कोडी के ऊपर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य 15वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतना है. ऑर्टन ने कहा कि जो भी उनके बीच में आएगा वो उन्हें खत्म कर देंगे. उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतने की हुंकार भरी. दर्शकों ने भी उन्हें निराश नहीं किया. सभी लगातार उनके नाम का चैंट्स लगा रहे थे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

AAA क्रूजरवेट टाइटल मैच

AAA क्रूजरवेट टाइटल मैच3 / 8

रे फीनिक्स ने AAA क्रूजरवेट टाइटल रिकी सेंट्स के खिलाफ डिफेंड की. दोनों ने अपने तगड़े एक्शन से फैंस का दिल जीता. रिकी ने मैच में कई बार चीटिंग की कोशिश भी की. कई बार लगा कि वो जीत जाएंगे. फीनिक्स ने मूव्स को कई बार काउंटर किया. अंत में फीनिक्स ने बड़ी मुश्किल से रिकी को हराकर टाइटल रिटेन किया. फीनिक्स ने मैच के बाद रिकी से हाथ मिलाने की कोशिश की लेकिन वो गुस्से में वहां से चले गए. (Photo: WWE.com)

निकी बैला का मैच

निकी बैला का मैच4 / 8

निकी बैला का मुकाबला पेज के साथ हुआ. दोनों ने बढ़िया एक्शन दिखाया. निकी ने इस मैच में कई बार चीटिंग की. उन्होंने पेज के ऊपर गलत तरीके से हमला किया और  ये चीज रेफरी नहीं देख पाए. उन्होंने रस्सी पर अपना पांव रखा और पेज को पिन कर दिया. इस घटना को रेफरी देख नहीं पाए. इस तरह निकी को जीत मिल गई. वो पेज को पिन करने के बाद सीधे स्टेज पर चली गई थीं. पेज काफी निराश नज़र आईं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट

ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट5 / 8

नए यूएस चैंपियन ट्रिक विलियम्स का फैंस ने जोरदार अंदाज में स्वागत किया. विलियम्स ने बैरन कॉर्बिन को लेकर अपनी रखी. साथ ही साथ उन्होंने लिल याची की सराहना की. उन्होंने याची को रिंग में बुलाया. कॉर्बिन ने बैकस्टेज याची को खूब पीटा और उन्हें स्टेज पर ले आए. विलियम्स उन्हें बचाने के लिए भागे. बैरन बैकस्टेज चले गए. बाद में कॉर्बिन ने वापस आकर विलियम्स के ऊपर कैंडी स्टिक से हमला कर दिया. (Photo: WWE.com)

वुमेंस चैंपियनशिप मैच

वुमेंस चैंपियनशिप मैच6 / 8

चेल्सी ग्रीन ने नाया जैक्स के खिलाफ वुमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. नाया ने अपनी ताकत से ग्रीन को धराशाई किया. नाया का साथ देने के लिए लैश लीजेंड मौजूद थीं. वहीं ग्रीन के लिए रिंगसाइड में टिफनी स्ट्रेटन मौजूद थी. रिंग के बाहर लीजेंड ने ग्रीन पर हमले की कोशिश की लेकिन टिफनी को चोट लग गई. ग्रीन ने लीजेंड को रिंगपोस्ट में पटक दिया. इसके बाद उन्होंने रिंग के अंदर जाकर जैक्स को अपना फीनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल कर ली. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

AAA टैग टीम चैंपियनशिप मैच

AAA टैग टीम चैंपियनशिप मैच7 / 8

वॉर रेडर्स ने अपनी AAA टैग टीम चैंपियनशिप डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ के खिलाफ डिफेंड की. चारों रेसलर्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में वॉर रेडर्स ने ट्रुथ को पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया. मैच के बाद प्रीस्ट ने ट्रुथ के ऊपर हील टर्न लिया. उन्होंने ट्रुथ के साथ अपनी दोस्ती खत्म करते हुए उनके ऊपर जानलेवा हमला किया. प्रीस्ट अब फिर से विलेन बन गए हैं. (Photo: WWE.com)

मेन इवेंट

मेन इवेंट8 / 8

मेन इवेंट में सीएम पंक ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड की. दोनों ने बढ़िया मैच फैंस को दिया. कई बार दोनों रेसलर्स जीत के करीब आए. मैच में केविन ओवेंस ने दखलअंदाजी की. वो टाइटल से सैमी को मारने गए लेकिन पंक को लग गई. केविन ने सैमी को दोबारा टाइटल मारा लेकिन उन्हें लो-ब्लो लग गया. सैमी ने इसके बाद पंक को अपना फीनिशिंग मूव लगाया और मैच जीत लिया. इस तरह अब वो नए वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन