हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE की मौजूदा चैंपियन का बॉयफ्रेंड के लिए उमड़ा प्यार, नए निकनेम से जीता दिल, Raw में की थी वापसी

टिफनी स्ट्रेटन और लुडविग काइजर के रिलेशन के बारे में सभी जानते हैं. टिफनी ने इस बार काइजर को एक खास उपनाम दिया है, जिसके बारे में जानकर आप भी खुश हो जाएंगे.

विज्ञापन
WWE

WWE: WWE में मौजूदा समय में कई कपल काम कर रहे हैं, जिन्हें फैंस का बहुत प्यार मिलता है. विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रेटन और लुडविग काइजर इनमें से एक हैं. दोनों का रिलेशन शानदार है. आए दिन सोशल मीडिया पर दोनों का एक-दूसरे के लिए प्यार झलकता रहता है. स्ट्रेटन और काइजर का रिंग में भी एक्शन काफी तगड़ा रहता है. खासतौर पर टिफनी ने विमेंस डिवीजन में अपना बड़ा नाम बना लिया है. आपको बता दें 2022 से टिफनी स्ट्रेटन और लुडविग काइजर साथ में हैं. खैर इस बार टिफनी ने अपने बॉयफ्रेंड काइजर को नया निकनेम दिया है.

टिफनी स्ट्रेटन ने कही बड़ी बात

लुडविग काइजर पिछले कुछ समय से WWE टीवी से गायब चल रहे थे. 5 मई को उन्होंने अंतिम मैच लड़ा था. फैंस की चिंता उनके लिए बढ़ गई थी. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में काइजर ने वापसी की. बैकस्टेज वह नजर आए थे. इंस्टाग्रााम पर टिफनी स्ट्रेटन ने काइजर के ऊपर अपना प्यार दिखाया. उन्होंने काइजर की फोटो पर रिएक्शन देते हुए उन्हें यूरोपियन किंग कहा.

 

टिफनी स्ट्रेटन का होगा बड़ा मैच

टिफनी स्ट्रेटन की राइवलरी इस समय नाया जैक्स के साथ चल रही है. 2025 की शुरुआत में टिफनी ने नाया के ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर विमेंस चैंपियनशिप जीती थी. दोनों की राइवलरी को काफी लंबा समय हो गया है. जैक्स ने अभी तक स्ट्रेटन का पीछा नहीं छोड़ा है. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में टिफनी ने नाया को लास्ट विमेन स्टैंडिंग मैच के लिए चुनौती पेश की. WWE ने दोनों के बीच अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के लिए मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया.

विज्ञापन

लुडविग काइजर का सिंगल्स रन अच्छा नहीं रहा

लुडविग काइजर जब गुंथर के साथ थे तब उन्हें अच्छी सफलता मिली थी. उन्हें अभी तक सिंगल स्टार के रूप में बड़ा पुश नहीं मिला है. ब्रॉन ब्रेकर और शेमस के साथ मिलकर उन्होंने जरूर कुछ अच्छे मैच लड़े लेकिन इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनने में वह नाकाम रहे थे. वैसे काइजर को कंपनी ने पुश जरूर देना चाहिए. उनमें बड़ा स्टार बनने की पूरी क्षमता है. ट्रिपल एच को उनके ऊपर ध्यान देना चाहिए. खैर अब टीवी पर काइजर ने वापसी कर ली है. देखना होगा कि WWE का उनके लिए आगे क्या प्लान होगा.

ये भी पढ़ें- रिंकू सिंह के बेसिक एजुकेशन ऑफिसर बनने पर उठा सवाल, सोशल मीडिया पर यूजर्स हुए ‘आगबबूला’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola