WWE चैंपियन Roman Reigns के भाई को Youtube पर लाइक से अधिक डिसलाइक, जानें क्या है पूरा मामला?
पिछले कुछ समय से जे उसो के दिन सोशल मीडिया पर सही नहीं चल रहे हैं. फैंस उनकी वीडियो को बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं. लोगों को लगता है कि WWE में उन्हें जबरदस्ती पुश दे रही है. एक बार फिर जे को यूट्यूब पर बड़ा झटका लगा है आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Jey Uso: WWE में 2020 के बाद रोमन रेंस ने ब्लडलाइन ग्रुप का निर्माण किया. इसमें सबसे ज्यादा सफलता द उसोज़ को मिली. खासतौर पर जे को तगड़ा पुश दिया गया. उनका सिंगल्स रन भी बढ़िया रहा. पिछले साल उन्होंने रेसलमेनिया में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी जीती. जे को एरीना में फैंस का बहुत प्यार मिलता है. हालांकि, ये चीज सोशल मीडिया पर नहीं है. कई बार उनकी जीत की वीडियो को दर्शकों ने नापसंद किया है. लोगों को लगता है कि एक बड़े परिवार से आने की वजह से जे को जबरदस्ती आगे बढ़ाया जाता है. एक बार फिर उनके साथ ऐसा हुआ है. (Photo: WWE.com)
जे उसो ने जीता मैच
2 / 6WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का पहला राउंंड मैच हुआ. जे उसो, फिन बैलर, रॉयस कीज और एलए नाइट ने मुकाबले में हिस्सा लिया. मुकाबले में जीत के लिए सभी के फेवेरेट नाइट माने जा रहे थें. कंपनी ने अंत में जे को जीत दिला दी. जे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. (Photo: WWE.com)
सोशल मीडिया पर लगा झटका
3 / 6WWE ने SmackDown में जे उसो की जीत का वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया. दर्शक जे की जीत पर खुश नहीं दिखाई दिए. जे ने एलए नाइट को पिन किया था. आप यकी नहीं करेंगे लेकिन वीडियो के ऊपर 45 हजार से ऊपर डिसलाइक आ चुके हैं. ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. (Photo: WWE.com)
पहले भी मिल चुके हैं डिसलाइक
4 / 6जे उसो के साथ पहले भी ऐसा हो चुका है. पिछले साल उन्होंने कुछ बड़े मुकाबले जीते थे. वहां पर भी जे का अपमान किया गया था. उन्हें खूब डिसलाइक मिले थे. यूट्यूब पर उनकी वीडियो को किसी ने पसंद नहीं किया. फैंस ने WWE के ऊपर खूब निशाना साधा. (Photo: WWE.com)
क्या जे उसो बनेंगे विजेता?
5 / 6जे उसो अब किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. अगले हफ्ते उनका मुकाबला जे'वॉन एवंस के साथ होने वाला है. दोनों इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. जे टूर्नामेंट को जीत भी सकते हैं. उन्हें एक बार फिर बड़ा पुश कंपनी द्वारा दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
समरस्लैम में मिलेगा वर्ल्ड टाइटल मैच
6 / 6जे उसो अगर टूर्नामेंट के विजेता बनते हैं तो फिर उन्हें समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड टाइटल मैच मिलेगा. रोमन रेंस भी उन्हें ऑर्डर दे चुके हैं. रेंस ने कहा कि वो कोडी रोड्स की अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जाएंगे. जे भी दावा कर चुके हैं कि वो चैंपियन बनकर रहेंगे. (Photo: WWE.com)