WWE में ट्रिपल एच के एरा में वुमेंस रेसलर्स को खूब आगे बढ़ाया गया है. अब तो इनके मुकाबले और सैगमेंट मेन इवेंट में भी होते हैं. इसका एक बड़ा कारण ये है कि रोस्टर में खतरनाक महिलाएं मौजूद हैं. NXT, Raw और SmackDown में टैलेंट की बिल्कुल भी कमी नहीं है. मौजूदा समय में कुछ इतनी धाकड़ स्टार्स हैं जिनका सामना रिंग में करना आसान नहीं होता है. ये मेल रेसलर्स से टकराने में भी पीछे नहीं हटती हैं. आइए आपको पांच खूंखार महिलाओं के बारे में बताते हैं जो रिंग में विरोधी का बुरा हाल कर देती हैं. (Photo: WWE.com)
रिया रिप्ली

2 / 6
रिया रिप्ली की ताकत का सामना करना हर किसी के बस की बात नहीं है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपनी फिजिक में बहुत मेहनत की है. उन्होंने जिम में खूब पसीना बहाया है. वो मेंस रेसलर्स को भी टक्कर दे देती हैं. ट्रिपल एच उनके ऊपर बहुत भरोसा करत हैं. इस वजह से ही उन्हें पुश भी दिया जा रहा है. कोई भी रेसलर रिप्ली का सामना करने से पहले दस बार सोचता है. (Photo: WWE.com)
जेड कार्गिल

3 / 6
जेड कार्गिल की बॉडी बिल्कुल मेंस की तरह है. इस मामले में वो रोस्टर में कई रेसलर्स को पीछे छोड़ती है. कार्गिल के पास भी बहुत ताकत है. वो रिंग में एक साथ कई रेसलर्स को धूल चटाने में सक्षम हैं. उन्होंने कई बार ये कारनामा किया भी है. फैंस उनकी फिजिक को बहुत पसंद करते हैं. (Photo: WWE.com)
शार्लेट फ्लेयर

4 / 6
शार्लेट फ्लेयर कई सालों से WWE में काम कर रही हैं. वो जिम में बहुत पसीना बहाती हैं. तगड़ी बॉडी और अनुभव की उनके पास बिल्कुल भी कमी नहीं है. उन्होंने हमेशा बड़े मैचों में हिस्सा लिया है. 14 बार वो वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन भी बन चुकी हैं. उनका सामना करना भी सभी के लिए काफी मुश्किल है.
लैश लीजेंड

5 / 6
लैश लीजेंड ने भी खूब धमाल मचाया हुआ. उन्हें देखकर भी सभी की हालत खराब हो जाती है. नाया जैक्स के साथ मिलकर वो अपने विरोधियों की जमकर कुटाई कर रही हैं. लीजेंड का वजन भी बहुत ज्यादा है. इस वजह से भी वो दुश्मनों पर हावी रहती हैं. लीजेंड के मूव्स भी काफी तगड़े हैं. (Photo: WWE.com)
राकेल रॉड्रिगेज

6 / 6
राकेल रॉड्रिगेज भी ताकतवर रेसलर हैं. वो जजमेंट डे ग्रुप में काम कर रही हैं. उनकी वजह से ही ग्रुप को काफी मजबूती मिली हुई हैं. राकेल अपने विरोधियों को पटखनी देने में बिल्कुल भी पीछे नहीं हटती हैं. वो एक साथ रिंग में कई रेसलर्स को बाहर कर देती हैं. इस वजह से हर कोई उनसे डरता है. (Photo: WWE.com)