3 फेमस सुपरस्टार्स जिनका Triple H ने WWE करियर लगभग बर्बाद कर दिया है

WWE रोस्टर में मौजूदा समय में टैलेंट की कोई कमी नहीं है. हालांकि, कुछ स्टार्स को बिल्कुल भी पुश नहीं दिया जा रहा है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

JOHNN (6)

WWE

WWE: WWE में ट्रिपल एच के एरा में अभी तक बढ़िया काम हुआ है. आए दिन चीजों में बदलाव होता रहता है. अब यूएस से बाहर भी ध्यान दिया जा रहा है और कंपनी को धमाकेदार सफलता मिल रही है. रोस्टर में इस समय कई टैलेंटेड रेसलर मौजूद हैं. कुछ को उनकी क्षमता के अनुसार पुश दिया गया है तो कई इंतजार में लगे हुए हैं. अभी तक ट्रिपल एच की बुकिंग विवादों के घेरे में रही है. कई रेसलर्स के ऊपर उन्होंने ध्यान नहीं दिया है. यहां हम 3 फेमस सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जिनका द गेम ने WWE करियर लगभग बर्बाद कर दिया है.

विज्ञापन

शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा जब WWE मेन रोस्टर में आए थे तब उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देखा गया. कंपनी ने उन्हें पुश भी दिया लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली. ट्रिपल एच के एरा में तो उनका हाल और बुरा हो गया है. उनके ऊपर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया गया. 2024 उनके लिए सही नहीं रहा. 2025 में भी अभी तक रिंग से ज्यादातर वह गायब ही रहे हैं. अंतिम बार 13 जून को SmackDown में हुए फेटल 4 वे मैच में वह दिखे थे. इसके बाद से नाकामुरा बाहर चल रहे हैं. नाकामुरा के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है. अगर उनकी बढ़िया बुकिंग की जाए तो वह नाम बना सकते हैं. ट्रिपल एच शायद ऐसा नहीं करना चाहते हैं. ऐसा ना हो कि कुछ समय बाद उन्हें रिलीज कर दिया जाए.

विज्ञापन

ऑस्टिन थ्योरी

विंस मैकमैहन जब WWE से गए तब सबसे बड़ा झटका ऑस्टिन थ्योरी को लगा. विंस ने थ्योरी को एकदम से बड़ा पुश दिया था. खुद उन्होंने ऑस्टिन के साथ स्टोरी में रहकर काम किया. मनी इन द बैंक ब्रीफकेस उन्होंने जीता. यूएस चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया. ऐसा लग रहा था कि वह बहुत जल्द वर्ल्ड चैंपियन भी बन जाएंगे लेकिन ट्रिपल एच की वजह से उन्हें झटका लग गया है. द गेम ने आजतक थ्योरी की बुकिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया है. अब तो धीरे-धीरे वह एक्शन से भी बाहर हो रहे हैं. ऑस्टिन के पास कला के साथ-साथ तगड़ा इन-रिंग एक्शन भी है. द गेम ने उनके ऊपर ध्यान दिया होता तो शायद वह आज टॉप स्टार्स की लिस्ट में होते. एक तरह से कहा जाए तो ट्रिपल एच ने उनका करियर बर्बाद कर दिया है.

कैरियन क्रॉस

अगस्त, 2022 में कैरियन क्रॉस ने WWE में नए अंदाज में वापसी की. उनके साथ स्कार्लेट भी थीं. तब लगा था कि ट्रिपल एच ने उनकी वापसी कराई है तो फिर पुश भी दिया जाएगा. क्रॉस आजतक बड़े पुश के इंतजार में ही लगे हैं. पिछले कुछ सालों में क्रॉस ने रिंग में बढ़िया काम कर खुद को साबित किया है. खासतौर पर 2025 में उन्होंने तगड़ा परफॉर्म किया है. फैंस भी महीनों से चिल्ला-चिल्लाकर उन्हें पुश देने की मांग कर रहे हैं. ट्रिपल एच को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. उनकी वजह से क्रॉस का करियर बर्बादी की तरफ बढ़ रहा है. उनका WWE कॉन्ट्रैक्ट भी जल्द खत्म होने वाला है. कंपनी ने उन्हें दूसरी डील ऑफर नहीं की है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि WWE को उनमें अब कोई उत्सुकता नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ