FIFA World Cup 2026 में इस गोलकीपर का मुरीद हुआ WWE का खूंखार रेसलर, दिया 'प्लेयर ऑफ वर्ल्ड कप' का खिताब

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में केप वर्डे टीम के जबरदस्त प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया. खासकर उनके गोलकीपर ने तो इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. अब एक WWE स्टार को भी उन्होंने अपना फैन बना लिया है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE स्टार की प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com & X)

FIFA World Cup 2026: पूरी दुनिया में इस समय फीफा वर्ल्ड कप 2026 की धूम मची हुई है. 4 जुलाई से राउंड ऑफ 16 की शुरुआत हो गई है. खैर इस बार कुछ टीमों ने अपने प्रदर्शन से खूब प्रभावित किया, जिसमें से एक केप वर्डे थी. इस टीम सभी का दिल जीत लिया. खासकर उनके अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा ने बढ़िया खेल दिखाया. WWE स्टार्स की नजरें भी फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऊपर बनी हुई हैं. सभी अपनी पसंदीदा टीमों को चीयर कर रहे हैं. WWE के खूंखार रेसलर गुंथर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

WWE स्टार गुंथर ने की तारीफ

केप वर्डे टीम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रन तगड़ा रहा. स्पेन, उरूग्वे और सऊदी अरब के साथ केप वर्डे ने ड्रा खेला. इसके बाद राउंड 32 में अर्जेंटीना के खिलाफ भी जबरदस्त प्रदर्शन किया. हालांकि, टीम को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा. केप वर्डे ने अर्जेंटीना की हालत जरूर खराब कर दी थी. गुंथर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वोजिन्हा की तारीफ की. उन्होंने वोजिन्हा को प्लेयर ऑफ वर्ल्ड कप भी कह दिया. आपको बात दें केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने पदार्पण मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सात महत्वपूर्ण बचावों की बदौलत स्पेन के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ सुनिश्चित किया था. इसके बाद वोजिन्हा इंटरनेट पर वायरल हो गए. उन्होंने अब गुंथर को भी अपना फैन बना दिया है.

विज्ञापन

गुंथर को लगातार मिल रही है हार

गुंथर के लिए पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं. उन्होंने गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स को रिटायर किया. हालांकि, पिछले कुछ महीने उनके लिए सही नहीं रहे हैं. उन्होंने लगातार तीन वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. क्लैश इन इटली में कोडी रोड्स ने उन्हें अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच में हराया. इसके बाद SmackDown में उन्हें हार मिली. हाल ही में हुए नाइट ऑफ चैंपियंस में भी वो चैंपियन नहीं बन पाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ