FIFA World Cup 2026: मेक्सिको और इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचा WWE का धाकड़ रेसलर, इस टीम की जर्सी पहनकर लूटी महफिल

FIFA World Cup 2026 में राउंड ऑफ-16 में मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच खतरनाक मुकाबला हुआ. मेक्सिको को अंत में हार का सामना करना पड़ा. खैर इस मैच में एक WWE स्टार ने भी शिरकत की. उन्होंने लाइव प्रसारण के दौरान भी दिखाया गया.

WWE

FIFA World Cup 2026 (Photo: WWE.com)

FIFA World Cup 2026: पूरी दुनिया में इस समय FIFA World Cup 2026 की धूम मची हुई है. राउंड 16 के मैच चल रहे हैं. WWE के कई स्टार्स भी फीफा वर्ल्ड कप का मजा ले रहे हैं. रुसेव, गुंथर और रे मिस्टीरियो जैसे बड़े रेसलर्स अपनी-अपनी टीमों को चीयर कर रहे हैं. खैर राउंड ऑफ-16 में मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. एक WWE रेसलर ने मैच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. मेक्सिको का सपोर्ट करने के लिए उन्होंने शिरकत की. हालांकि, उनकी टीम को कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है.

विज्ञापन

WWE स्टार ने बढ़ाया उत्साह

आपको बता दें फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में इंग्लैंड ने मेक्सिको को मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. मेक्सिको अपने घर पर ही हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. इस मैच को देखने के लिए WWE स्टार एल ग्रांडे अमेरिकानो भी आए थे. उन्होंने मुकाबला शुरू होने से पहले मेक्सिको का उत्साह बढ़ाया था. बाद में लाइव प्रसारण के दौरान भी उन्हें टीवी पर दिखाया गया. वैसे मैदान पर अमेरिकानो के काफी प्रशंसक मौजूद थे. जब उन्हें दिखाया गया तो फैंस ने उन्हें गजब अंदाज में चीयर किया. अमेरिकानो ने मैच का पूरा लुत्फ उठाया. हालांकि, वो अपनी टीम की हार से निराश जरूर हुए होंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 में इस गोलकीपर का मुरीद हुआ WWE का खूंखार रेसलर, दिया ‘प्लेयर ऑफ वर्ल्ड कप’ का खिताब

एल ग्रांडे अमेरिकानो ने किया है बढ़िया काम

एल ग्रांडे अमेरिकानो पिछले कुछ सालों से चर्चा में हैं. ये मैक्सिकन AAA वर्ल्डवाइड प्रमोशन में एक कैरेक्टर है. ये गिमिक मार्च 2025 में शुरू किया गया था. शुरुआत में इसे चैड गेबल ने निभाया. जून में गेबल को इंजरी आ गई थी. उनके बाहर होने के बाद लुडविग काइजर ने ये कैरेक्टर अपनाया. तब से काइजर ने इस किरदार के साथ तगड़े मैच फैंस को दिए हैं. वो AAA वर्ल्डवाइड के टॉप स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. बीच-बीच में उन्होंने Raw में भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ