WWE में एक सुनहरे युग का अंत, Roman Reigns को हराने वाले दिग्गज ने 19 साल बाद छोड़ी कंपनी

WWE में लगातार चीजें बदल रही हैं. दिग्गजों का कंपनी छोड़ने का सिलसिला भी जारी है. हर महीने कोई ना कोई बड़ी खबर जरूर सामने आ रही है. अब एक दिग्गज ने WWE को अलविदा कह दिया है. उन्होंने दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Legend Leaving: WWE में कभी भी कुछ भी हो सकता है. रेसलमेनिया 42 के बाद कंपनी ने 20 से ज्यादा रेसलर्स को बाहर का रास्ता दिखाया. पिछले कुछ सालों से ऐसा ही देखने को मिल रहा है. इसके बाद कई रेसलर्स ने खुद ही WWE छोड़ने का फैसला लिया. न्यू डे जैसी दिग्गज टीम ने भी WWE को अलविदा कह दिया. इस खबर के बाद तो रेसलिंग वर्ल्ड में हड़कंप मच गया था. फैंस के लिए अब एक और बुरी खबर सामने आ रही है. दिग्गज ने WWE छोड़ने का फैसला कर लिया है. रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन

शेमस को लेकर बुरी खबर

शेमस को लेकर बुरी खबर2 / 6

शेमस का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. 2007 में उन्होंने WWE में कदम रखा था. 2009 में वो मेन रोस्टर में आए थे. अब 19 साल बाद उन्होंने WWE को अलविदा करने का फैसला लिया है. उनके इस कदम से जरूर फैंस को भी बड़ा झटका लगा होगा. शेमस इंजरी की वजह से लंबे समय से WWE टीवी से भी गायब चल रहे थे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रिपोर्ट में आई बड़ी जानकारी

रिपोर्ट में आई बड़ी जानकारी3 / 6

फाइटफुल सलेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार शेमस का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट जल्द खत्म होने वाला है और इसके बाद वो कंपनी छोड़ देंगे. शेमस ने कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने के ऑफर को ठुकरा दिया है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि WWE ने शेमस के साथ कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बात की थी, लेकिन उन्होंने इसे आगे बढ़ाने से मना कर दिया. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: WWE SummerSlam 2026 में होने वाले Brock Lesnar vs Oba Femi मैच में किस चीज की कमी है? दिग्गज ने कर दिया खुलासा

शेमस का करियर रहा शानदार

शेमस का करियर रहा शानदार4 / 6

WWE में शेमस का करियर बढ़िया रहा है. फ्यूचर में उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया जा सकता है. शेमस ने 2009 में ही WWE चैंपियनशिप हासिल कर ली थी. वो चार बार वर्ल्ड चैंपियन, तीन बार यूएस चैंपियन और पांच बार टैग टीम चैंपियन रहे हैं. कंपनी ने हमेशा उन्हें बड़ा पुश दिया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

शेमस ने जीते बड़े मैच

शेमस ने जीते बड़े मैच5 / 6

शेमस ने WWE में जॉन सीना और रोमन रेंस समेत कई दिग्गजों को मात दी है. उन्होंने 2010 में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीता था. इसके बाद 2012 में रॉयल रंबल मैच भी अपने नाम किया था. वहीं 2015 में शेमस ने मनी इन द बैंक लैडर मैच में विजय हासिल की थी. (Photo: WWE.com)

WWE में अंतिम मैच कब लड़ा?

WWE में अंतिम मैच कब लड़ा?6 / 6

WWE में शेमस ने अंतिम मैच पिछले साल नवंबर में लड़ा था. Raw के एपिसोड में उन्होंने जॉन सीना और रे मिस्टीरियो के साथ मिलकर जजमेंट डे का सामना किया था. शेमस और उनके साथियों ने जीत हासिल की थी. खैर अब देखना होगा कि शेमस अपने करियर को लेकर आगे क्या फैसला लेंगे. फिलहाल WWE में एक युग का अंत हो गया है. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: Brock Lesnar का दुश्मन मचाएगा बवाल, WWE को मिलेंगे 4 नए चैंपियन, जानिए Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन