CM Punk: WWE में सीएम पंक का बहुत बड़ा नाम है. बहुत लोगों के वह आइडल हैं. पंक बैकस्टेज काफी मस्ती भी सभी के साथ करत हैं. इसके अलावा वह ट्रेनिंग भी देते हैं. विमेंस स्टार्स के बीच भी उनका बहुत अच्छा क्रेज है. आए दिन उनके वीडियो पर तस्वीरें सामने आती हैं. रिया रिप्ली, रॉक्सन परेज़, इयो स्काई, लायरा वैल्किरिया और स्टेफनी वकेर उन्हें बहुत पसंद करती हैं. खैर 23 अक्टूबर को लायरा का जन्मदिन था. इस मौके पर पंक ने कुछ क्रिएटिव करने की सोची और इंस्टाग्राम पर एक आर्ट पोस्ट की.
WWE दिग्गज सीएम पंक की पोस्ट हुई वायरल
लायरा वैल्किरिया मौजूदा समय में Raw में काम करती हैं. उनकी सीएम पंक के साथ अच्छी केमिस्ट्री है. पंक न लायरा के लिए एक ड्राइंग बनाई. पंक आर्टिस्ट नहीं है तो इस वजह से ड्राइंग ज्यादा खास नहीं बनी. उन्होंने जो तस्वीरें बनाई हैं वह लायरा से बिल्कुल भी नहीं मिलते हैं. पंक ने लायरा को शुभकामनाएं देने के लिए कुछ फोटो बनाईं. हालांकि, पंक की यह पोस्ट बहुत जल्द वायरल हो गई. लोगों ने पंक की कलाकारी की तारीफ की. द बेस्ट इन द वर्ल्ड ने कैप्शन में लिखा,”सुना है आज आपका जन्मदिन है. तो मैंने लायरा वैल्किरिया आपका चित्र बनाया. उम्मीद है आपको पसंद आएगा. मैं हमेशा लायरा का फैन रहूंगा”.
ये भी पढ़ें:-बॉक्सिंग जगत के 3 धुरंधर जो WWE रिंग में मचा चुके हैं तहलका, एक ने तो ‘मॉन्स्टर’ को चटाई थी धूल
सीएम पंक बन सकते हैं चैंपियन
नवंबर, 2023 में WWE में सीएम पंक ने वापसी की थी. इसके बाद से लगातार उन्होंने काम किया लेकिन वह चैंपियन नहीं बने. कुछ महीने पहले हुए समरस्लैम 2025 में पंक ने गुंथर को हराकर लंबे समय बाद वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. हालांकि, वह ज्यादा देर तक इसे अपने पास नहीं रख पाए. सैथ रॉलिंस ने वहां पर आकर उनके ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन किया और चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. अब पंक के बाद दोबारा चैंपियन बनने का मौका आ गया है. आगामी 1 नवंबर को होने वाले Saturday Night’s Main Event में पंक का मुकाबला जे उसो के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होगा. वहां पर पंक कमाल कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines