WWE में Roman Reigns और Bloodline के ऊपर मंडराए संकट के बादल, फेमस रेसलर्स ने ग्रुप का अंत करने की खाई कसम!

WWE SmackDown के एपिसोड में एक धमाकेदार सैगमेंट इस हफ्ते देखने को मिला. वहां से संकेत मिले कि अब रोमन रेंस और उनकी ब्लडलाइन के खिलाफ बहुत जल्द नया ग्रुप तैयार होने वाला है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

(Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE में पिछले कुछ महीनों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. रोमन रेंस बतौर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन तगड़ा काम कर रहे हैं. उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन भी बना ली है, जिसमें द उसोज़ और जेकब फाटू शामिल हैं. रेंस ने फाटू को दो प्रीमियम लाइव इवेंट में हराया. इसके बाद फाटू ने रोमन को एक्नॉलेज किया. रोमन की ब्लडलाइन काफी मजबूत लग रही है. खैर अब दो स्टार्स बहुत जल्द ब्लडलाइन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले हैं. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में इस चीज के संकेत मिल चुके हैं.

विज्ञापन

WWE SmackDown में हुआ बड़ा सैगमेंट

रोमन रेंस ने हाल ही सोलो सिकोआ को दोबारा ब्लडलाइन में आने का ऑफर दिया था. रेंस ने जेकब फाटू को संदेश देकर ब्लू ब्रांड में भेजा. सिकोआ ने इसके लिए मना कर दिया. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में सिकोआ ने जिमी उसो को समोअन स्पाइक लगाया. सोलो की वजह से जिमी को हार का सामना करना पडा. SmackDown के एपिसोड में एलए नाइट और सोलो का सैगमेंट हुआ. सोलो ने कहा कि वो रोमन और उनकी ब्लडलाइन से बहुत नफरत करते हैं.

विज्ञापन

सोलो ने नाइट को हाथ मिलाने का ऑफर दिया. सिकोआ ने कहा कि दोनों मिलकर ब्लडलाइन का बुरा हाल कर सकते हैं. नाइट ने इसके लिए मना कर दिया. मेगास्टार ने अभी सोलो को ऑफर ठुकरा दिया है. हालांकि, बहुत जल्द दोनों साथ आ सकत हैं. नाइट को पता है कि वो अकेले ब्लडलाइन का कुछ नहीं कर सकते हैं. नाइट और सिकोआ साथ आएंगे तो कंपनी स्टोरी को आगे बढ़ा सकती है. इनके साथ अन्य स्टार्स को भी जोड़ा जा सकता है. एक तरह से कहा जाए तो अब रेंस और उनकी ब्लडलाइन पर खतरा मंडरा गया है.

विज्ञापन

WWE Raw में आएंगे रोमन रेंस

मजेदार बात ये है कि सोलो सिकोआ का MFT ग्रुप अब टूट गया है. टामा टोंगा और टाला टोंगा ने कह दिया है कि वो सोलो के साथ नहीं हैं. सिकोआ अकेले पड़ गए हैं. वो नाइट के साथ मिलकर आगे का प्लान फिक्स कर सकते हैं. खैर अगले हफ्ते Raw के एपिसोड में रोमन रेंस एंट्री करने वाले हैं. वहां से कई चीजों का खुलासा हो सकता है. रोमन और सिकोआ का आमना-सामना होने की उम्मीद भी जताई जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ