सऊदी अरब में अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल मैच में होगा बवाल, इन 5 तरीकों से हो सकता है महामुकाबले का अंत

WWE Night of Champions 2026 का आयोजन कुछ ही घंटे बाद होने वाला है. वहां पर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. इस मैच में बवाल होना पक्का है. कुछ तरीकों से इस मैच का अंत हो सकता है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Night of Champions 2026: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट Night of Champions का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सऊदी अरब में 27 जून को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. वहां पर एक बड़ा मुकाबला अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए होगा. कोडी रोड्स अपनी चैंपियनशिप को सैमी ज़ेन और गुंथर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मैच में तगड़ा बवाल होने की उम्मीद जताई जा रही है. आइए आपको पांच तरीकों के बारे में बताते हैं जिनके जरिए इनके मैच का अंत हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कोडी रोड्स की जीत

कोडी रोड्स की जीत2 / 6

कोडी रोड्स ने साल की शुरुआत में ड्रू मैकइंटायर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी. तब से उनका टाइटल रन सही चल रहा है. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने रैंडी ऑर्टन को हराया था. नाइट ऑफ चैंपियंस में कोडी अपने टाइटल को आराम से रिटेन कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

गुंथर की जीत

गुंथर की जीत3 / 6

गुंथर ने कोडी रोड्स के खिलाफ दो मैच लड़ लिए हैं. दोनों मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. ऐसा लगता है कि कंपनी उन्हें पुश देना चाहती है. नाइट ऑफ चैंपियंस में वो चैंपियन बनकर रिंग से बाहर निकल सकते हैं. ट्रिपल एच उन्हें बड़ा मौका दे सकते हैं. (Photo: WWE.com)

सैमी ज़ेन की जीत

सैमी ज़ेन की जीत4 / 6

सैमी ज़ेन की फैन-फॉलोइंग तगड़ी है. वो कंपनी के बड़े स्टार हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि अपने इतने लंबे करियर में अभी तक वो वर्ल्ड चैंपियन नहीं बने हैं. नाइट ऑफ चैंपियंस में इस बार वो चैंपियन बनकर सभी को चौंका सकते हैं. ट्रिपल एच द्वारा उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

धोखे से गुंथर की जीत

धोखे से गुंथर की जीत5 / 6

आप सभी जानते हैं कि गुंथर गुस्से में आकर कोई भी कदम उठा लेते हैं. वैसे भी उन्हें दो लगातार हार मिल चुकी हैं. इस बार वो नए हथकंडे अपना सकते हैं. नाइट ऑफ चैंपियंस में वो धोखे से जीत हासिल कर सकते हैं. कोडी और सैमी की किसी गलती का फायदा उन्हें मिल सकता है. इस चीज के बहुत चांस हैं. (Photo: WWE.com)

क्या कोडी रोड्स करेंगी चीटिंग?

क्या कोडी रोड्स करेंगी चीटिंग?6 / 6

कोडी रोड्स भी जीत के लिए चीटिंग कर सकते हैं. हो सकता है कि वो सैमी ज़ेन को लो-ब्लो लगा दें. ये भी हो सकता है कि वो गुंथर के ऊपर टाइटल से हमला कर दें. इस तरह वो अपने टाइटल को रिटेन कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन