'मैं Roman Reigns से नफरत करता हूं', WWE के पूर्व ट्राइबल चीफ ने वर्ल्ड चैंपियन को लेकर उगला जहर

WWE SmackDown में इस हफ्ते एक खास सैगमेंट देखने को मिला. सोलो सिकोआ और एलए नाइट ने रोमन रेंस और उनकी ब्लडलाइन को लेकर खूब बयान दिया. सिकोआ ने इस दौरान रेंस के ऊपर खूब निशाना साधा. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

रोमन रेंस को लेकर बयान (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE Night of Champions 2026 से पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड शानदार रहा. शो में बड़ी चीजें देखने को मिली. पूर्व ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ इस हफ्ते छाए रहे. वो अब अकेले पड़ गए हैं. उनका MFT ग्रुप टूट गया है. टाला टोंगा और टामा टोंगा ने उन्हें छोड़ दिया है. सिकोआ अब रोमन रेंस की ब्लडलाइन के पीछे पड़ गए हैं. इस बार तो उन्होंने रोमन और उनके साथियों को लेकर खूब जहर उगला. आइए आपको बताते हैं कि सिकोआ ने क्या कहा.

विज्ञापन

WWE स्टार सोलो सिकोआ ने क्या कहा?

दरअसल रोमन रेंस चाहते हैं कि सोलो सिकोआ ब्लडलाइन में वापसी कर लें. इसके लिए उन्होंने जेकब फाटू को ब्लू ब्रांड में भेजा. सिकोआ ने ऑफर ठुकरा दिया. उन्होंने कहा कि रोमन रेंस को उनसे दूर रहना चाहिए. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में एलए नाइट और जिमी उसो का मैच हुआ. वहां पर सिकोआ ने आकर जिमी को समोअन स्पाइक लगा दिया. जिमी की इस वजह से हार हो गई. SmackDown में इस हफ्ते नाइट ने पूछा कि आखिर सोलो ने ऐसा क्यों किया. सिकोआ ने कहा कि वो रोमन रेंस और उनकी पूरी ब्लडलाइन से नफरत करता हूं. सिकोआ ने नाइट से हाथ मिलाने के लिए कहा. नाइट भी पिछले कुछ महीनों से ब्लडलाइन के पीछे पड़े हुए हैं. नाइट ने सोलो से कहा कि वो अकेले ही ये काम करेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Roman Reigns की वजह से WWE के फेमस ग्रुप का अंत, 33 साल के रेसलर को साथियों से मिला धोखा

सोलो सिकोआ को मिल सकता है साथ

एलए नाइट ने सोलो सिकोआ के ऑफर को ठुकरा दिया है. नाइट ने कहा है कि उन्हें किसी की जरूरत नहीं है. सिकोआ को लगता है कि वो और नाइट मिलकर ब्लडलाइन का काम खराब कर सकते हैं. वैसे अभी तो नाइट ने मना कर दिया है, लेकिन आगे जाकर चीजें बदल सकती हैं. दोनों स्टार्स ब्लडलाइन को खत्म करने के लिए साथ आ सकते हैं. ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि WWE में बहुत जल्द एक बड़ा ग्रुप बनने वाला है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब में होने वाले WWE Night of Champions 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें? फैंस की खराब होगी नींद!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ