WWE Show: WWE Survivor Series इस साल का आखिरी प्रीमियम लाइव इवेंट है. 29 नवंबर को सैन डिएगो, कैलिफोर्निया में इसका आयोजन होगा. कंपनी ने इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं. आगामी 1 नवंबर को Saturday Night’s Main Event होने वाला है. 13 दिंसबर को वाशिंगटन, डीसी में Saturday Night’s Main Event होगा. वहां पर जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. खैर ट्रिपल एच ने अब एक और शो का ऐलान कर सभी को खुश कर दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
WWE ने की बड़ी घोषणा
WWE में नवंबर में तगड़ा एक्शन देखने को मिलने वाला है. Survivor Series से पहले एक और शो की घोषणा कर दी गई है. NXT Halloween Havoc शो का सफल समापन हो गया है. शो के दौरान यह बताया गया कि Gold Rush 18 और 25 नवंबर को होने वाले दो हफ्ते के खास प्रोग्रााम में वापसी करेगा. आपको बता दें इस शो में NXT के अलावा TNA, AAA और Evolve के सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे. यह शो न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन स्थित थिएटर में होगा. कंपनी ने इस शो को ऐतिहासिक बनाने के संकेत दे दिए हैं. कुछ महीने पहले WWE और TNA के बीच डील हुई थी. इसके बाद से NXT और TNA के बीच साझेदारी में तगड़े शो हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE में 27 साल की हसीना ने चलाया हुस्न का जादू, 5 महीने के अंदर चैंपियन बनकर फैंस को किया खुश
WWE Saturday Night’s Main Event में होंगे तगड़े मैच
Saturday Night’s Main Event का आयोजन 1 नवंबर को होने वाला है. इसे लेकर सभी काफी उत्साहित दिख रहे हैं. वहां पर तीन टाइटल मैच होने वाले हैं. जे उसो और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. हाल ही में सैथ रॉलिंस को इंजरी के कारण टाइटल छोड़ना पड़ा था. कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इनकी राइवलरी भी जबरदस्त चल रही है. टिफनी स्ट्रेटन भी शो में विमेंस चैंपियनशिप दांव पर लगाने वाली हैं. उनकी टक्कर जेड कार्गिल के साथ होगी.
ये भी पढ़ें:-John Cena-AJ Styles के बाद CM Punk ने भी किया संन्यास का ऐलान! जन्मदिन पर किया चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
1 day agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
1 day agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
3 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
4 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
5 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
5 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
6 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
10 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
10 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines