Roman Reigns: हाल के दिनों में WWE में रोमन रेंस के भाई जे उसो की स्टोरीलाइन जिस तरह आगे बढ़ाई गई है उससे बहुत लोग खुश नहीं हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने बैटल रॉयल मैच जीतकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए टाइटल शॉट प्राप्त किया. कई लोग मुकाबले में एलए नाइट को विजेता चाहते थे. जे की जीत के वीडियो को सोशल मीडिया पर 90 हजार से ज्यादा डिसलाइक्स मिले हैं. इसका मतलब है कि फैंस उनकी जीत से बिल्कुल भी खुश नहीं थे. खैर अब उसो को मिल रहे पुश पर बैकस्टेज प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है.
जे उसो को लेकर WWE को कोई टेंशन नहीं
जे उसो की रोमन रेंस और जिमी उसो के साथ भी स्टोरी चल रही है. कई लोगों का मानना है कि जिमी के जे बहुत जल्द टर्न लेंगे. रोमन ने लगातार जे को सलाह दी है और यह चीज जिमी को पसंद नहीं आ रही है. Crown Jewel 2025 में जे ने गलती से रेंस को स्पीयर लगा दिया था. इस वजह से ही रोमन को हार का सामना करना पड़ा. जे को सोशल मीडिया पर निगेटिव रिएक्शन मिल रहा है लेकिन ऐसा लगता है कि WWE को इस चीज से कोई परेशानी नहीं है.
Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार WWE ऑनलाइन रिएक्शन को ऐसा पैमाना नहीं मानती जो उन्हें अपनी स्टोरी बदलने के लिए मजबूर कर दे. कहा गया है कि फैंस के रिएक्शन पर WWE ज्यादा ध्यान नहीं दे रही है. वैसे क्रिएटिव टीम के ऊपर कुछ टॉप स्टार्स की खराब बुकिंग को लेकर आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है. इसके बावजूद क्रिएटिव टीम पीछे हटने के लिए नाम ले रही है.
ये भी पढ़ें:-John Cena-AJ Styles के बाद CM Punk ने भी किया संन्यास का ऐलान! जन्मदिन पर किया चौंकाने वाला खुलासा
क्या WWE Saturday Night’s Main Event में जे उसो बनेंगे चैंपियन?
Saturday Night’s Main Event का आयोजन आगामी 1 नवंबर को होने वाला है. वहां पर जे उसो और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. सैथ रॉलिंस को हाल ही में इंजरी के कारण टाइटल छोड़ना पड़ा था. वैसे इस मुकाबले में सभी के फेवरेट पंक माने जा रहे हैं. हालांकि, WWE में कुछ भी हो सकता है. जे उसो भी नए चैंपियन बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE के 3 मौजूदा चैंपियन जो 2025 खत्म होने से पहले अपना टाइटल हार सकते हैं
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines