WWE ने Brock Lesnar के दुश्मन को लेकर किया ब्लॉकबस्टर ऐलान, Raw में आएगा इस हफ्ते तूफान!

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार होने वाला है. वहां पर बड़े स्टार्स अपने एक्शन से सभी का दिल जीतने वाले हैं. एडम पीयर्स ने अब ब्रॉक लैसनर के दुश्मन को लेकर बड़ा ऐलान किया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

(Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE का अभी तक यूरोप दौरा काफी सफल रहा है. फैंस को चौंकाने वाली चीजें देखने को मिली हैं. लगातार लाइव इवेंट्स से भी दर्शकों का मनोरंजन हो रहा है. क्लैश इन इटली प्रीमियम लाइव इवेंट को भी सफलता मिली. खैर अब सभी की नजरें इस हफ्ते रेड ब्रांड के होने वाले शो पर टिकी हैं. इसका प्रसारण पेरिस, फ्रांस से होने वाला है. WWE ने पहले ही कुछ ऐलान कर दिए हैं. खैर ओबा फेमी को लेकर भी एडम पीयर्स ने बड़ी जानकारी दे दी है.

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार ओबा फेमी को लेकर बड़ी घोषणा

ओबा फेमी के लिए ये साल शानदार रहा है. उन्हें मेन रोस्टर में पुश दिया गया है. ब्रॉक लैसनर के साथ उनकी राइवलरी चल रही है. रेसलमेनिया 42 में फेमी ने पांच मिनट के अंदर लैसनर को हरा दिया था. इसके बाद हाल ही में हुए क्लैश इन इटली में लैसनर ने फेमी को मात दी. अब दोनों के बीच बहुत जल्द तीसरा और फाइनल मैच होने वाला है. शायद नाइट ऑफ चैंपियंस में इनकी टक्कर होगी. फेमी ने पिछले हफ्ते रेड ब्रांड में लैसनर को कायर कहा था. Raw के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स के जरिए Raw का लाइनअप बताया. उन्होंने कहा कि इस बार शो की शुरुआत फेमी करेंगे. इसका मतलब है कि कोई ना कोई बड़ा बवाल जरूर होने वाला है. लैसनर भी वहां पर आ सकते हैं. दोनों के बीच ब्रॉल हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE में Triple H की 5 बड़ी गलतियां, जिनसे 2026 में अभी तक Brock Lesnar दिखे हैं कमजोर

WWE Raw में मिल सकता है नया चैंपियन

WWE Raw में इस हफ्ते दो बड़े चैंपियनशिप मैच होने वाले हैं. सोल रुका पहली बार अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डिफेंड करेगी. उनका मुकाबला लायरा वैल्किरिया के साथ होगा. इस मैच में कुछ भी हो सकती है. हो सकता है कि लायरा नई चैंपियन बन जाएं. दूसरा मैच भी खतरनाक होने वाला है. पेंटा अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को रे मिस्टीरियो के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. दोनों के बीच अच्छे मैच की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE Night of Champions 2026 में खत्म होगी Roman Reigns की बादशाहत! ये 5 स्टार्स दे सकते हैं टक्कर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ