WWE Night of Champions 2026 में खत्म होगी Roman Reigns की बादशाहत! ये 5 स्टार्स दे सकते हैं टक्कर

WWE Night of Champions 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रोमन रेंस भी वहां पर कम्पीट करेंगे. आइए आपका बताते हैं कि वहां पर रोमन रेंस का मैच किसके साथ हो सकता है.

WWE
1 / 6
कौन देगा रोमन रेंस को टक्कर? (Photo: WWE.com)

Night of Champions 2026: WWE रेसलमेनिया में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने के बाद से अभी तक रोमन रेंस ने बढ़िया काम किया है. उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन बना ली है. बैकलैश और क्लैश इन इटली में उन्होंने अपने टाइटल को जेकब फाटू के खिलाफ रिटेन किया. खैर अब Night of Champions 2026 की बारी है, जिसका आयोजन 27 जून को सऊदी अरब में होगा. आप सभी जानते हैं कि सऊदी में हमेशा बड़े स्टार्स कम्पीट करते हैं. रोमन का मैच भी वहां पर होगा. यहां हम आपको कुछ स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनके साथ Night of Champions 2026 में रोमन की टक्कर हो सकती है.

विज्ञापन

सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ2 / 6

क्लैश इन इटली में मैच जीतने के बाद रोमन रेंस ने द उसोज़ से कहा था कि अब उनकी नजरें सोलो सिकोआ और उनकी MFT पर हैं. सोलो भी कह चुके हैं कि वो युद्ध के लिए तैयार हैं. हो सकता है कि Night of Champions 2026 में रोमन और सोलो के बीच टक्कर देखने को मिले. कंपनी इस प्लान के साथ आगे बढ़ सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रॉयस कीज

रॉयस कीज3 / 6

Night of Champions 2026 में रॉयस कीज का मैच भी रोमन रेंस के साथ तय किया जा सकता है. क्लैश इन इटली के बाद रोमन ने कीज के ऊपर भी सवाल खड़े किए थे. उन्होंने उन्हें चेतावनी दी थी. अगर दोनों के बीच मैच होगा, तो सभी के लिए अच्छी बात होगी. (Photo: WWE.com)

एलए नाइट

एलए नाइट4 / 6

रोमन रेंस अब एलए नाइट को भी निशाना बना सकते हैं. वो मेगास्टार के ऊपर भी तंज कस चुके हैं. उधर नाइट भी झुकने के लिए तैयार नहीं हैं. वो ब्लडलाइन को लेकर लगातार बयान दे रहे हैं. उनके और जिमी उसो के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली थी. Night of Champions 2026 में रेंस और नाइट के बीच मैच हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सीएम पंक

सीएम पंक 5 / 6

रेसलमेनिया 42 में हार के बाद Raw के पहले एपिसोड में सीएम पंक नज़र आए थे. इसके बाद से वो टीवी से गायब चल रहे हैं. अब उनकी वापसी भी नजदीक है. हो सकता है कि वो जल्द वापस आकर रोमन रेंस के खिलाफ रीमैच की मांग करें. इसके बाद Night of Champions 2026 में दोनों के बीच मैच तय किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर6 / 6

रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर को जेकब फाटू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से मैकइंटायर भी गायब चल रहे हैं. टीवी पर जल्द से जल्द उनकी वापसी भी हो सकती है. उनके ब्रांड में बदलाव भी हो सकता है. वो रेड ब्रांड में जाकर रोमन रेंस को चुनौती पेश कर सकते हैं. दोनों के बीच Night of Champions 2026 में मैच हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन