John Cena: WWE में इस समय जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चल रहा है. 13 दिसंबर को वह अपने ऐतिहासिक करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. इसके बाद WWE में युग का अंत हो जाएगा. सीना के रिटायरमेंट के करीब आने के साथ WWE के पूर्व और मौजूदा स्टार्स दिग्गज के साथ काम करने की अपनी यादें साझा कर रहे हैं. कई लोग सीना की तारीफ कर चुके हैं. पूर्व WWE स्टार निक नेमेथ ने अब सीना को लेकर बड़ा खुलासा किया है. आपको बता दें नेमेथ ने WWE में डॉल्फ जिगलर नाम से लंबे समय तक काम किया था.
पूर्व WWE सुपरस्टार ने क्या कहा?
KVIA ABC-7 में हाल ही में डॉल्फ जिगलर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. वहां जिगलर ने जॉन सीना के साथ काम को लेकर बात की. उन्होंने एक मैच को अपने सबसे पसंदीदा मैचों में से एक बताया. यह मुकाबला 27 दिसंबर, 2022 को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ था. यह कंपनी के हॉलिडे इवेंट के तहत मैच कराया गया था. इस मुकाबले का टीवी पर प्रसारण नहीं हुआ था.
मैडिसन स्क्वायर गार्डन में कर्फ्यू को लेकर काफी तगड़ी पॉलिसी है. इसकी शुरुआत 5 लाख डॉलर से होती है. सीना और जिगलर को इस बात का तब अहसास हुआ जब मेन इवेंट मैच के लिए सिर्फ आठ मिनट बचे थे. वहां पर जुर्माने के बावजूद विंस मैकमैहन ने कहा कि फैंस को उनका पूरा मूल्य मिलना चाहिए. जिगलर ने कहा,”MSG में कर्फ्यू लगा हुआ था. अगर आप इसका पालन नहीं करते हैं तो फिर डेढ़ लाख डॉलर जुर्माना लगता है. मेन इवेंट में आठ मिनट बाकी थे. इसके बाद बिल में डेढ़ लाख डॉलर जुड़ जाते. मैंने सीना से कहा कि अब क्या करेंगे. उन्होंने बॉस से बात करने के लिए कहा हमने बॉस से बात की. बॉस ने कहा कि फैंस को उनके पैसों का पूरा मूल्य दो”.
ये भी पढ़ें:-34 साल के WWE रेसलर का गर्दन की इंजरी से करियर हुआ बर्बाद, रिंग में वापसी मुश्किल
WWE Survivor Series 2025 में किसके साथ होगा जॉन सीना का मैच?
Survivor Series 2025 का आयोजन अगले महीने होने वाला है. वहां पर जॉन सीना भी एक्शन में दिखाई देंगे. अपने करियर में अंतिम बार वह इस शो का हिस्सा बनेंगे. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Survivor Series 2025 में सीना का मुकाबला इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ होगा. इस मैच के होने की पूरी संभावनाएं जताई जा रही है. मिस्टीरियो भी सीना को मुकाबले के लिए चुनौती दे चुके हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 में कप्तान बनेंगे Roman Reigns, इस टीम के खिलाफ होगा युद्ध!
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines