जिस WWE ड्रीम मैच के लिए तरसते रहे फैंस, उसे Vince McMahon ने किया रद्द? सालों बाद Undertaker ने खोला राज

द अंडरटेकर रेसलिंग से रिटायरमेंट ले चुके हैं. उनका स्टिंग के साथ कभी भी ड्रीम मैच नहीं हो पाया. फैंस भी इस बात से हमेशा गुस्से में रहते हैं. अब डेडमैन ने खुलासा किया है कि उनकी टक्कर स्टिंग के साथ क्यों नहीं हो पाई थी.

WWE

डेडमैन का बयान (Photo: WWE.com)

The Undertaker: WWE से कुछ साल पहले द अंडरटेकर ने रिटायरमेंट ले लिया. अब उन्हें बैकस्टेज की जिम्मेदारी दी गई है. टेकर का 30 साल का करियर शानदार रहा. उन्होंने बड़े स्टार्स का हमेशा सामना किया. फैंस को कभी टेकर और स्टिंग के बीच ड्रीम मैच देखने को नहीं मिला. इस मैच का इंतजार करते हुए दर्शक थक गए. खैर इसके पीछे का कारण भी आजतक किसी को नहीं पता चल पाया था कि कंपनी ने इसे क्यों बुक नहीं किया. कई सालों बाद अब डेडमैन ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि क्यों ये ड्रीम मैच नहीं हो पाया. उन्होंने इसके लिए WWE के मालिक और पूर्व चेयरमैन विंस मैकमैहन को जिम्मेदार ठहराया है.

विज्ञापन

WWE हॉल ऑफ फेमर द अंडरटेकर का चौंकाने वाला बयान

स्टिंग ने 2014 में WWE ज्वाइन किया था. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे. तब सभी को लगा था कि रेसलमेनिया में दोनों के बीच ड्रीम मैच होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कई फैंस तो इसके लिए आज भी कंपनी के ऊपर आरोप लगाते हैं. Six Feet Under पॉडकास्ट पर इस बार टेकर ने स्टिंग के साथ मैच ना बुक होने को लेकर बात की. उन्होंने कहा, “लोग लंबे समय से मेरे और स्टिंग के बीच मैच की बात कर रहे थे. साफ बात है कि आपको इसे बुक करना चाहिए था. किसी भी कारण से विंस मैकमैहन को ये पसंद नहीं आया. उन्होंने इसकी तरफ देखा भी नहीं. मुझे लगा था कि ये मैच मेन इवेंट बनेगा, लेकिन विंस नहीं चाहते थे. मैंने इस बारे में कभी विंस से बात भी नहीं की. पूछा भी नहीं कि उन्होंने मैच क्यों बुक नहीं किया”.

विज्ञापन

अंडरटेकर ने कब लड़ा था अंतिम मैच?

अंडरटेकर का करियर शानदार रहा है. इस वजह से ही कंपनी ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया. साल 2020 में हुए रेसलमेनिया में अंडरटेकर का मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ हुआ था. दोनों के बीच बोनयार्ड मैच हुआ. इस मैच में टेकर ने जीत हासिल की. इसके बाद से टेकर ने WWE रिंग में कोई भी मैच नहीं लड़ा. हालांकि, वो अभी भी बीच-बीच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं. वो अपने फैंस को खुश होने का मौका जरूर देते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ