WWE SummerSlam 2026 के बाद Roman Reigns का शेड्यूल आया सामने, फैंस के लिए खुशखबरी
WWE में रोमन रेंस का जलवा लगातार दिख रहा है. हर हफ्ते वो फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं. कुछ महीने पहले उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. खैर अब दर्शकों के लिए एक और खुशखबरी सामने आ रही है. कंपनी ने उनका आगे का शेड्यूल जारी कर दिया है.

Roman Reigns Upcoming Dates: WWE में रोमन रेंस का बवाल लगातार जारी है. 2026 अभी तक उनके लिए शानदार रहा है. वो लगातार एक्टिव भी रहे हैं. कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश भी दिया है. रेंस ने भी दर्शकों को निराश नहीं किया है. आगामी समरस्लैम 2026 में रेंस का बड़ा मैच होने वाला है. इस मुकाबले का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कई लोगों के मन में रेंस के समरस्लैम के बाद के फ्यूचर को लेकर संशय था. हर कोई उनके आगे के शेड्यूल के बारे में जानना चाहता है. WWE ने अब बता दिया है कि वो किस-किस तारीफ पर आगे नज़र आएंगे. (Photo: WWE.com)
समरस्लैम में किसके साथ होगा मैच?
2 / 6समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. वहां पर रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की राइवलरी अभी तक जबरदस्त रही है. दोनों एक-दूसरे पर हमला भी कर चुके हैं. रॉलिंस तो रेंस के परिवार को भी बीच में लेकर आ गए हैं. आप सभी जानते है कि रेंस और रॉलिंस कट्टर दुश्मन हैं. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस का शेड्यूल
3 / 6WWE ने समरस्लैम के बाद रोमन रेंस के लिए नई तारीखों का ऐलान किया है. WWE ने समरस्लैम के बाद रोमन रेंस के लिए नई तारीखों का ऐलान किया है. रेंस 3 अगस्त और 17 अगस्त को होने वाली Raw में एंट्री करेंगे. इसके बाद Raw और SmackDown के दोनों एपिसोड में वो दिखेंगे. 14 सितंबर को रेड ब्रांड में भी उनका जलवा दिखेगा. 5 अक्टूबर को होने वाले Raw में भी वो अपना दम दिखाएंगे. (Photo: WWE.com)
बड़े शो में दिखेंगे रोमन रेंस
4 / 6खुशखबरी ये है कि रोमन रेंस 10 अक्टूबर को होने वाले मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा भी होंगे. समरस्लैम और मनी इन द बैंक के बीच WWE ने अभी तक किसी भी मेन रोस्टर पीएलई की घोषणा नहीं की है. ये क्लियर हो गया है कि रेंस मनी इन द बैंक में एक्शन में नज़र आएंगे. (Photo: WWE.com)
रेंस ने कब जीता टाइटल?
5 / 6रोमन रेंस ने इस साल की शुरुआत में मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था. इसके बाद अप्रैल में हुए रेसलमेनिया 42 में उन्होंने सीएम पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. अंत में रेंस ने पंक को पिन करते हुए टाइटल अपने नाम किया. (Photo: WWE.com)
दो बार लगा चुके हैं दांव पर
6 / 6रेसलमेनिया 42 में टाइटल जीतने के बाद रोमन रेंस इसे दो बार जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड कर चुके हैं. बैकलैश और क्लैश इन इटली में दोनों के बीच खतरनाक मैच हुआ था. दोनों मैचों में रेंस ने जीत हासिल की. बाद में उन्होंने जेकब फाटू को अपनी ब्लडलाइन में भी शामिल किया. (Photo: WWE.com)